फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019 Maneka Gandhi again warned voters in sultanpur

मेनका गांधी ने फिर वोटरों को चेताया, 'जिसका जितना वोट, उसका उतना विकास'

Mon, 15 Apr 2019 09:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Apr 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Maneka Gandhi again warned voters in sultanpur
फाइल फोटो
सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने रविवार को फिर मतदाताओं को चेताया है। इसौली विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिसका जितना वोट, उसका उतना विकास। 
विज्ञापन


कहा कि कार्य कराने के लिए मैने एक मापदंड बनाया है। इसमें चार श्रेणी ए, बी, सी व डी बनाई है। 80 फीसदी से जहां ज्यादा वोट मिलेंगे वे ए श्रेणी में होंगे। इसी तरह 60 फीसदी वाले बी, 50 फीसदी वाले सी व 50 से कम वाले डी श्रेणी में होंगे। 
विज्ञापन


ए श्रेणी वालों का पहले कार्य होगा। इसके बाद बी, सी व डी श्रेणी के कार्य कराए जाएंगे। चुनाव बाद इसी आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी लोगों को देना को कहा। बताया कि लोग मुझसे सीधे बात कर सकते हैं। आपको बता दें कि अभी तीन दिन पहले मेनका गांधी के विवादित बयान का एक वीडियो वायरल हुआ था। 

इस वीडियो में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर में इशारों में मुस्लिम मतदाताओं को चेतावनी दे रही थीं, उन्होंने कहा था कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वह मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए वहां मौजूद लोगों से ही सवाल कर दिया। कहा- ये बात सही है कि नहीं? ये आपको पहचानना पड़ेगा।

उन्होंने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा था कि मैं चुनाव पहले ही जीत चुकी हूं। मैं यहां खुले दिल से और खुले मन से आई हूं। आपको कल मेरी जरूरत पड़ेगी। ये चुनाव है, मैं पार कर चुकी हूं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। मेनका की ये सभा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के गांव में आयोजित की गई थी। 

उन्होंने कहा कि ये जीत आपके बिना भी होगी, आपके साथ भी होगी और ये चीज आपको सब जगह फैलानी पड़ेगी। मैं दोस्ती का हाथ लेकर आई हूं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नतीजे आएंगे। उसमें 100 वोट या 50 वोट निकलेंगे। उसके बाद जब आप काम के लिए आएंगे तो वही होगा मेरे साथ। इसलिए जब आप मेरे ही हो तो क्यूं नहीं मेरे ही रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed