फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP will tell story of Emergency to youth

Lok Sabha Election: भाजपा युवाओं को बताएगी आपातकाल की कहानी, महिला स्वयं सहायता समूह बनेंगे मजबूत वोट बैंक

Sat, 03 Jun 2023 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Jun 2023 09:57 AM IST
सार

प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से करीब 50 फीसदी युवा मतदाता हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के लिए युवा मतदाताओं के वोट बैंक का महत्व है। भाजपा ने एक ओर जहां युवाओं को साधने के लिए युवा मोर्चा के स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन, नव मतदाता संपर्क जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP will tell story of Emergency to youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 जून को आपातकाल की 48वीं वर्षगांठ को भाजपा प्रदेश में काला दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी इस दिन प्रदेश भर में युवाओं को कांग्रेस की शासन में देश में लगाए गए आपातकाल की कहानी बताएगी। पार्टी का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव में युवा वोट बैंक को साधना है।
विज्ञापन


प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से करीब 50 फीसदी युवा मतदाता हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के लिए युवा मतदाताओं के वोट बैंक का महत्व है। भाजपा ने एक ओर जहां युवाओं को साधने के लिए युवा मोर्चा के स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन, नव मतदाता संपर्क जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। 
विज्ञापन


वहीं 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किस तरह देश पर आपातकाल थोपा था। आपातकाल का विरोध करने पर जनसंघ और आरएसएस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर किस तरह की यातनाएं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को बताया जाएगा कि आरएसएस और जनसंघ के संघर्ष के कारण तत्कालीन हुकुमत को आपातकाल हटाने पर मजबूर होना पड़ा था। इन कार्यक्रमों में युवाओं को मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियां बताई जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि नई पीढ़ी को आपातकाल का इतिहास बताना आवश्यक है। 25 जून को होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं को आपातकाल की कहानी बताई जाएगी।
 

महिला स्वयं सहायता समूह बनेंगे मजबूत वोट बैंक
प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित हो रहे महिला स्वयं सहायता समूह आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के लिए बड़ा वोट बैंक बनेंगे। प्रदेश में समूहों से करीब 70 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में करीब 40 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले समूहों की महिला सदस्यों की संख्या एक करोड़ को पार कर जाएगी। 

 

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक महिलाओं की आजीविका में समूह सबसे अधिक भूमिका निभा रहे हैं। समूह से जुड़ी बीसी सखी, विद्युत सखी को हर महीने हजारों रुपये की आमदनी हो रही है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की किसी न किसी रूप में समूहों की महिलाओं के सम्मेलन करा रही है। 

 

हाल ही में बीसी सखी की राष्ट्रीय स्तर सम्मेलन राजधानी लखनऊ में भी आयोजित किया गया है। पार्टी महिला लाभार्थियों के सम्मेलन में समूहों की महिलाओं को प्राथमिकता पर रखेगी। महिलाओं को बताया जाएगा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ही उन्हें घर बैठे रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed