{"_id":"653350ba9d3480a7cf00eb76","slug":"lok-sabha-election-2024-bjp-will-capitalize-on-implementation-of-promise-of-free-cylinder-among-women-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त
Sat, 21 Oct 2023 09:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Oct 2023 09:48 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बीच मुफ्त सिलेंडर के वादे पर अमल को भुनाएगी। रसोई गैस की कीमतें कम करने को भी बताया जाएगा। इसके साथ ही अगले वर्ष से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला वोट बैंक को साधने के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष में दो मुफ्त सिलेंडर देने को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने दलितों और महिलाओं के बीच आगामी कार्यक्रमों में इसे बड़े तैयारी के साथ पहुंचाने की योजना बनाई है।
मोदी सरकार ने अगस्त में रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता किया था। वहीं उज्ज्वला योजना के सिलेंडर की कीमत को 400 रुपये कम किया गया। उसके बाद 4 अक्तूबर को मोदी कैबिनेट की बैठक में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये और कम किए हैं। इस तरह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को सिलेंडर अब मात्र 603 रुपये में मिल रहा है।
वहीं योगी सरकार प्रदेश में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की योजना पर अमल करने जा रही है। पहला मुफ्त सिलेंडर इस दिवाली से पहले देने की योजना है। प्रदेश में योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। अगले वर्ष से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को साधने के लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया जाएगा। पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को इस मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच रखने को कहा है।