{"_id":"5ca22251bdec2214262c5fd6","slug":"lok-sabha-election-2019-vedanti-attacked-pm-narendra-modi-from-ayodhaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : वेदांती ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- पार्टी ने राम से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : वेदांती ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- पार्टी ने राम से किया किनारा
Mon, 01 Apr 2019 08:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती अचानक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर हमलावर हो गये। कहा कि जिन-जिन लोगों ने भाजपा को जिंदा किया, खड़ा किया, जन-जन तक पहुंचाया, उन लोगों को गिन-गिन कर किनारे कर दिया गया है।
राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने राम से किनारा कर लिया है। आगे आने वाले दिनों में राम का नाम लेने वालों पर भी खतरा हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या न आने पर जमकर निशाना साधा।

वेदांती ने कहा कि जैसे रावण के जमाने में जो राम का नाम लेता था उसे फांसी दे दी जाती है उसी तरह जो राम का नाम लेगा उसको सजा दी जाएगी। देश की जनता को 2019 में क्या निर्णय लेना चाहिए यह वह स्वंय सोचे, तभी देश व समाज का कल्याण होगा।
उन्होंने कहा कि राम के नाम पर भाजपा आई थी और राम के नाम पर भाजपा चली जाएगी। प्रियंका गांधी के अयोध्या आगमन पर कहा कि अयोध्या जो भी आएगा संत उसका स्वागत करेंगे।
कहा कि प्रियंका गांधी ने अयोध्या आकर हनुमानगढ़ी का दर्शन किया, क्या प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अयोध्या आए, रामलला का दर्शन किया, सरयू में डुबकी लगाई? कुंभ मेले में जाकर सफाई कर्मियों के चरण धो सकते हैं लेकिन अयोध्या आकर रामलला के चरण धोने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी को नहीं मिला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन