{"_id":"5caf4e9bbdec22145054691a","slug":"lok-sabha-election-2019-sonia-gandhi-declares-his-property-in-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में ढाई करोड़ बढ़ी सोनिया गांधी की हैसियत, लेकिन नहीं खरीद सकीं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में ढाई करोड़ बढ़ी सोनिया गांधी की हैसियत, लेकिन नहीं खरीद सकीं घर
Thu, 11 Apr 2019 08:15 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 11 Apr 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी की पांच साल में करीब ढाई करोड़ हैसियत बढ़ गई है। इसके बाद भी न तो वह अपना घर खरीद सकीं हैं और न ही उनके पास अपनी कार है। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। 2014 में सोनिया के पास 9.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी।
पांच साल बाद आज यह संपत्ति बढ़कर 11.82 करोड़ हो गई है। हालांकि पांच साल में सोनिया ने न तो सोने-चांदी के जेवर बेचे और न ही खरीदे। वहीं इटली स्थित मायके के घर में भी उनका 23 लाख का हिस्सा है।
2014 में सोनिया के पास 85 हजार रुपये नगद थे, लेकिन आज नगद महज 60 हजार हैं। खातों में 66 लाख से अधिक की धनराशि जमा थी, लेकिन पांच साल में खातों में 16.59 लाख रुपये ही बचे हैं। सोना 1267 ग्राम और चांदी 88 किलोग्राम पहले भी था और आज भी है।
विज्ञापन
कर्ज तले दबीं सोनिया ने वर्ष 2014 में बेटे राहुल गांधी के लिए नौ लाख रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन इस बार उन्होंने राहुल को देने के लिए पांच लाख रुपये का कर्ज लिया है। नई दिल्ली में सोनिया के पास करीब 15 बीघे कृषि योग्य भूमि भी है। पांच साल में सोनिया की अचल संपत्ति, फंड, बांड और शेयर के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सोने-चांदी के जेवरों की कीमत भी बढ़ी है।

Trending Videos
सोनिया के खिलाफ विचाराधीन धोखाधड़ी का मुकदमा
सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ 2016 में अपराध संख्या 25835 के तहत धारा 403, 406, 420 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा विचाराधीन है। हालांकि मुकदमा सुप्रीम व हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। मुकदमा एसीएमएस द्वितीय पटियाला हाउस कोर्ट नई दिल्ली में चल रहा है।
आज की तारीख में सोनिया की चल-अचल संपत्ति
आज की तारीख में सोनिया की चल-अचल संपत्ति
- नगद धनराशि 60,000
- बैंक में जमा 16,59,883
- म्यूचुअल फंड, शेयर 2,44,96,405
- टैक्स फ्री बांड 28,53,000
- इंश्योरेंस 72,25,414
- राहुल के लिए लोन 5,00,000
- सोना 1267 ग्राम 24,22,311
- चांदी 88 किलोग्राम 35,72,800
- नई दिल्ली में कृषि योग्य भूमि 7,29,61,793
- इटली के घर में हिस्सा 23,20,110
- योग 11,82,63,916
पांच साल में सोनिया ने भरा आयकर रिटर्न
वर्ष धनराशि
2017-18 9,61,700
2016-17 87,03,092
2015-16 12,31,030
2014-15 17,78,470
2013-14 17,60,032
2017-18 9,61,700
2016-17 87,03,092
2015-16 12,31,030
2014-15 17,78,470
2013-14 17,60,032