{"_id":"5cd1180bbdec22074f08c4bd","slug":"lok-sabha-election-2019-notice-to-congress-candidate-pramod-krishnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को नोटिस
Tue, 07 May 2019 11:14 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 07 May 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम
- फोटो : SELF
निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को बिना अनुमित समाचार पत्रों को विज्ञापन जारी करने पर नोटिस दिया है। दरअसल, प्रमोद कृष्णम ने विज्ञापन के लिए मतदान शुरू होने से 48 घंटे की समय सीमा में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी से प्रमाणन अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को नोटिस देकर सोमवार रात तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, कृष्णम ने तय समय सीमा सोमवार रात तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन