फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : nomination for fifth phase will began from today

पांचवें चरण में लखनऊ समेत 14 सीटों के लिए नामांकन आज से, 18 तक भरे जा सकेंगे पर्चे

Wed, 10 Apr 2019 12:17 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 10 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : nomination for fifth phase will began from today
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी। इसके तहत प्रदेश की 14 सीटें मोहनलालगंज, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, अयोध्या (फैजाबाद), बहराइच, कैसरगंज और गोंडा के लिए नामांकन भरने का काम भी शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


नामांकन 18 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी और 21 अप्रैल दोपहर तीन बजे नाम वापस लिए जा सकेंगे। 

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छह मई को इन 14 सीटों के लिए कुल 2 करोड़ 47 लाख मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


नमें 1 करोड़ 32 लाख पुरुष, 1 करोड़ 14 लाख महिलाएं और 1321 ट्रांसजेंडर हैं। इनमें 8 से 19 वर्ष की आयु के 3,39,064 मतदाता हैं। जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 4,84,757 मतदाता है। मतदान के लिए 16126 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारी ने बताया कि नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 25 हजार रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 12,500 रुपये अमानत राशि जमा करानी होगी। 

राष्ट्रीय व राज्यीय मान्यताप्राप्त दल के उम्मीदवार को एक और निर्दलीय व गैर मान्यताप्राप्त दल के उम्मीदवार को दस प्रस्तावकों का प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। जबकि आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को अपने ऊपर विचाराधीन मुकदमों की सूचना तीन बार समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed