{"_id":"5cb77743bdec2213e54bbf6b","slug":"lok-sabha-election-2019-last-day-for-nomination-for-fifth-phase-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांचवें चरण में नामांकन का अंतिम दिन आज, पूनम, कृष्णम और अखिलेश भरेंगे पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें चरण में नामांकन का अंतिम दिन आज, पूनम, कृष्णम और अखिलेश भरेंगे पर्चा
Thu, 18 Apr 2019 12:47 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सपा उम्मीदवार व फिल्म अभिनेता शत्रुधन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम नामांकन करेंगे।
पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में 16 अप्रैल तक 179 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 17 अप्रेल को महावीर जयंती के अवकाश की वजह से नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी। जबकि 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद पांचवें चरण के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इन 14 सीटों पर 6 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है।

Trending Videos
पूनम, कृष्णम और अखिलेश आज भरेंगे पर्चा
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन गुरुवार को कई दिग्गज नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें लखनऊ से गठबंधन की प्रत्याशी और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी शामिल हैं।
वे सुबह 10 बजे सपा मुख्यालय से नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगी। नामांकन में सपा के सभी प्रमुख नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भी पर्चा भरेंगे। वे सुबह 11.30 बजे कैसरबाग स्थित सलेमपुर हाउस से पदयात्रा करके कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
आखिरी दिन होने से कई प्रत्याशियों के नामांकन की संभावना को देखते हुए कलेक्ट्रेट में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आजमगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन करेंगे। अखिलेश सुबह 11.20 बजे आजमगढ़ के डीएम के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करेगे। नामांकन के बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।