फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटों ने संभाली प्रचार की कमान : चुनाव में जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पुत्र

Sat, 27 Apr 2019 11:05 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 27 Apr 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : children promoting their parents for election
बेटों ने किया प्रचार - फोटो : amar ujala
गर्मी बढ़ने के साथ चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। इस चुनावी रण में प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जी जान झोंक रहे हैं। ऐसे में अपने भी प्रचार में कोई कसर नहीं झोंक रहे हैं। गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दोनों  बेटे पंकज व नीरज ने पत्नी संग पिता के लिए वोट मांगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के बेटे सार्थक त्यागी भी पिता के लिए प्रचार में जुटे हैं। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के बेटे कुश भी मां को जितान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
lok sabha election 2019 : children promoting their parents for election
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बेटा - फोटो : amar ujala
गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह प्रदेश और देश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार में व्यस्त हैं तो उनके बडे़ बेटे पंकज, छोटे बेटे नीरज और पत्नी सावित्री सिंह ने राजधानी में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। 

बृहस्पतिवार शाम, करीब पौने छह बजे। नीरज सिंह कृष्णानगर स्थित सत्येंद्र भावनानी के आवास पर पहुंचते हैं। सिंधी समाज के लोग उनका स्वागत करते हैं। नीरज कहते हैं, ‘दूसरी पार्टियों ने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें एक मुंबई से तो दूसरे संभल से लाए गए हैं।

राजनीतिक पर्यटन पर लखनऊ आए ये लोग 23 मई को अपने घरों को लौट जाएंगे। इससे पहले सिंधी समाज के अशोक मोतियानी, मुरलीधर आहूजा आदि लखनऊ में राजनाथ सिंह के प्रयास से हुए कामों की लोगों को याद दिलाते हैं।
lok sabha election 2019 : children promoting their parents for election
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बेटा - फोटो : amar ujala
नोएडा से विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। गोरखपुर क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन के साथ पंकज लखनऊ में पिता राजनाथ सिंह का चुनाव प्रबंधन भी संभाल रहे हैं।

 सुबह 11 बजे उन्होंने निरालानगर में अवध क्षेत्र की कार्यशाला से प्रचार शुरू किया। इसके बाद दोपहर 2 बजे कैंट, 4 बजे चौपटिया रोड पर आचार्य नरेंद्र देव वार्ड में सभा की। शाम पांच 6 बजे बालागंज में पदयात्रा कर लोगों से मत एवं समर्थन मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : children promoting their parents for election
कुश सिन्हा - फोटो : amar ujala
‘मेरे पिता 30 साल से राजनीति से जुड़े हैं। उनके काम और छवि को सब जानते हैं। मेरी माताजी लखनऊ से सांसद प्रत्याशी हैं। हम ईमानदारी से काम करेंगे।’ बॉलीवुड के सितारे शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के छोटे बेटे कुश ने बृहस्पतिवार को लोगों से बात करते हुए कुछ इस अंदाज में अपने परिवार का परिचय दिया। 

सादगी भरे अपने संबोधन में कुश बढ़-चढ़कर दावे नहीं करते और मां की जीत के लिए मत और समर्थन मांगते हैं। कुश बृहस्पतिवार को हैनीमैन चौराहा, गोमतीनगर के एक जिम में युवाओं के पास जनसंपर्क को पहुंचे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चौराहे को पार करके जिम के सामने रुकी, कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। पूनम सिन्हा, कुश सिन्हा, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

कुश ने सबका अभिवादन स्वीकार किया और सबसे हाथ मिलाते हुए जिम में पहुंचे। उनके साथ चल रहे युवा नेता प्रदीप शर्मा ने कुश का परिचय मौजूद युवाओं को दिया। इसके बाद सेल्फी और ग्रुप फोटो का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : children promoting their parents for election
कुश सिन्हा - फोटो : amar ujala
कुश ने कहा, हम सपा-बसपा से जुड़े हैं। लखनऊ में जो भी दिखता है, वह सपा-बसपा के कारण ही है। कुश ने जिम में एक्सरसाइज करने आए युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह यहां सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। लखनऊ के लोगों की सेवा करने आए हैं।

उनका परिवार लखनऊ छोड़कर नहीं जाएगा। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, मां-बेटे की व्यस्तता भी बढ़ती जा रही है। कुश कभी मां के साथ तो कभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मैदान में तो कभी सपा कार्यालय में ‘रणनीति’ बनाने में जुटे रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed