{"_id":"5cc47797bdec22073d7984c4","slug":"lok-sabha-election-2019-anupriya-patel-attacks-congress-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संसद में आंख मारने वाला पीएम चाहिए या पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला : अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में आंख मारने वाला पीएम चाहिए या पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला : अनुप्रिया पटेल
Sat, 27 Apr 2019 09:09 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को सेंहगों में आयोजित जनसभा में सांसद सोनिया गांधी पर तीखे हमले किए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में मुद्दा विहीन विपक्ष केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहा है, लेकिन यह फैसला जनता को करना है कि उन्हें संसद में आंख मारने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या फिर पाकिस्तान व आतंकियों को आंख दिखाने वाला।
कहा कि सुपर पीएम रहीं सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र रायबरेली कहने को वीआईपी है, पर विकास से कोसों पीछे रह गया, जो रायबरेली की जनता का बिन मांगे ही वोट दे देने का परिणाम है। वीवीआईपी दर्जा प्राप्त रायबरेली का जब एक चक्कर कोई लगा लेता है तो उसे यही लगता है कि ऊंची दुकान फीके पकवान, नाम बड़े दर्शन छोटे।
अनुप्रिया ने कहा कि विपक्ष ने पहले प्रधानमंत्री को चाय बेचने वाला कहकर मखौल उड़ाया, लेकिन मौजूदा समय में पूरे देश में चल रही मोदी लहर से साबित हो गया है कि भाजपा की सरकार बेहद मजबूत रही।

आने वाला समय भी इसका गवाह बनेगा कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने वाली मोदी सरकार ही देश का नेतृत्व करेगी। कहा कि मोदी के विरोध पर उतारू विपक्ष आज राष्ट्र विरोधी सी हरकतें कर रहा है। मौकापरस्ती का आलम यह है कि आज सांप व नेवले भी एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा करने आईं अनुप्रिया पटेल ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सारी जोड़ियां स्वर्ग में नहीं बनतीं, कुछ जोड़ियां मोदी के डर से भी बनती हैं। मोदी से भयभीत लोगों ने गठबंधन बनाया है। ये मोदी का खौफ है कि गठबंधन हो गया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का एक मात्र उद्देश्य है कि देश का विकास, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान की चिंता वह करते हैं, इसीलिए तमाम ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। बताया कि देशहित में वह कड़े फैसले लेने से गुरेज नहीं करते हैं। पीएम मोदी के ही नेतृत्व में देश अभी और आगे बढ़ेगा।