{"_id":"5cd0142cbdec22072f09f2e5","slug":"lok-sabha-election-2019-akhilesh-yadav-appeals-to-people-to-vote-wisely","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने लोगों से की अपील, कहा- पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने लोगों से की अपील, कहा- पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं
Mon, 06 May 2019 05:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 06 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांचवे चरण के चुनाव में वोटिंग कर रहे लोगों को ट्विटर के जरिए अपना संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि लोग इस चरण पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं। साथ ही यह भी कहा कि भावनाओं की जगह विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज चुनाव की प्रक्रिया का पाँचवा चरण है. लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में जन-जन से अपील है कि वो इस पंचम चरण में पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं और भावना के स्थान पर विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए महामतदान करें pic.twitter.com/yZRhlxaQYm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 6, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को अवध की राजधानी समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 12 पर भाजपा व दो पर कांग्रेस का कब्जा है।
इस चरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और जितिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन 14 सीटों में सपा 7 और बसपा 5 पर चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।
इस चरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और जितिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन 14 सीटों में सपा 7 और बसपा 5 पर चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।