{"_id":"5ce16881bdec22077a428429","slug":"lok-sabha-election-2019-56-84-percent-voting-in-seventh-phase-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सातवें व अंतिम चरण में 56.84 फीसदी मतदान, पीएम मोदी समेत 167 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें व अंतिम चरण में 56.84 फीसदी मतदान, पीएम मोदी समेत 167 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
Mon, 20 May 2019 12:21 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 20 May 2019 12:21 AM IST
सार
- बीते चुनाव के मुकाबले इस बार लगभग दो फीसदी ज्यादा वोटिंग
- आगरा उत्तर विस सीट के उपचुनाव में सिर्फ 39 फीसदी वोट पड़े
- महाराजगंज में सबसे ज्यादा 62.40 फीसदी व बलिया में सबसे कम 52.50 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
भारत में मतदान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में प्रदेश की 13 संसदीय सीटों पर रविवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल समेत कुल 167 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।
इन 13 सीटों पर इस बार 2014 के मुकाबले लगभग प्रतिशत ज्यादा वोट डाले गए। सातवें चरण के चुनाव में 56.84 फीसदी वोट पड़े जबकि 2014 में इन 13 सीटों पर 54.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
इन 13 सीटों पर इस बार 2014 के मुकाबले लगभग प्रतिशत ज्यादा वोट डाले गए। सातवें चरण के चुनाव में 56.84 फीसदी वोट पड़े जबकि 2014 में इन 13 सीटों पर 54.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
उधर, आगरा उत्तर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में सिर्फ 39 फीसदी मतदान हुआ है। पीठासीन अधिकारी की डायरी से अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी या कमी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने बताया कि सातवें चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज संसदीय सीटों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए।

महाराजगंज में सर्वाधिक 62.40 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम 52.50 प्रतिशत वोटिंग बलिया में हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 56.84 प्रतिशत मतदान की सूचना है। आयोग का दावा है कि पीठासीन अधिकारी की डायरी से आंकड़ों के अंतिम मिलान के बाद वोटिंग प्रतिशत और बढ़ सकता है।
अंतिम चरण के मतदान में भी गर्मी का असर दिखा और तमाम वोटर घरों से नहीं निकले। आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव में तो सिर्फ 39 फीसदी वोट ही पड़ सके। सुबह मतदान तेज रहा लेकिन दोपहर में गर्मी की वजह से मतदान की रफ्तार धीमी रही। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सातवें चरण में मतदान शुरू होने केबाद 150 ईवीएम व 334 वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 177 ईवीएम व 349 वीवीपैट बदली गई।

कहां कितनी हुई वोटिंग
जिला 2019 2014
- महाराजगंज : 62.40 प्रतिशत 60.84 प्रतिशत
- गोरखपुर : 57.38 प्रतिशत 54.65 प्रतिशत
- कुशीनगर : 56.24 प्रतिशत 56.51 प्रतिशत
- देवरिया : 56.02 प्रतिशत 53.05 प्रतिशत
- बांसगांव : 55.00 प्रतिशत 49.86 प्रतिशत
- घोसी : 56.90 प्रतिशत 55.04 प्रतिशत
- सलेमपुर : 54.60 प्रतिशत 51.51 प्रतिशत
- बलिया : 52.50 प्रतिशत 48.27 प्रतिशत
- गाजीपुर : 58.10 प्रतिशत 54.94 प्रतिशत
- चंदौली : 57.26 प्रतिशत 58.70 प्रतिशत
- वाराणसी : 58.05 प्रतिशत 58.25 प्रतिशत
- मिर्जापुर : 60.20 प्रतिशत 58.58 प्रतिशत
- राबर्ट्सगंज : 54.29 प्रतिशत 54.16 प्रतिशत