#VoteKaro: यूपी में 57.58 प्रतिशत मतदान, कई जगह ईवीएम खराब तो कहीं चुनाव का बहिष्कार
{"_id":"5cc61e8dbdec22077e09a037","slug":"lok-sabha-chunav-2019-today-voting-for-13-seats-in-up-152-candidates-luck-will-decided","type":"live","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: यूपी में 57.58 प्रतिशत मतदान, कई जगह ईवीएम खराब तो कहीं चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 29 Apr 2019 08:18 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:18 PM IST
खास बातें
यूपी में चौथे चरण में 13 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग शुरू हो गई है। 19 जिलों के 2.38 करोड़ मतदाता 152 उम्मीदवारों की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। इस चरण में कन्नौज में मौजूदा सांसद डिंपल यादव, कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी, उन्नाव में साक्षी महाराज व अनु टंडन और फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
03:54 PM, 29-Apr-2019
झांसी-ललितपुर लोकसभा के चौथे चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत
झांसी- 40%
बबीना - 47.9%
मऊरानीपुर- 45%
ललितपुर- 52%
महरौनी- 55%
03:53 PM, 29-Apr-2019
तिलहर तहसील में दिव्यांगों को बूथ पर वोट डलवाने ले जाते नगर पालिका कर्मचारी
विज्ञापन
03:51 PM, 29-Apr-2019
झांसी के बबीना रूरल के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बूथ पर कमरा नंबर 327 का ईवीएम 1 घंटे खराब रहा, लोगों ने मतदान के लिए किया इंतजार
03:50 PM, 29-Apr-2019
शाहजहांपुर में मतदान करने के बाद निशान दिखाते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
03:40 PM, 29-Apr-2019
शाहजहांपुर: ग्रामीणों का भड़का आक्रोश, नहीं किया मतदान, विकास कार्य न होने से थे नाराज
गांव तक पक्की सड़क, रामगंगा, बहगुल नदी पर पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मतदान का बहिष्कार कर अपना आक्रोश व्यक्त
किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, तब चितराऊ और सलेमपुर में मतदान शुरू हो गया। अन्य स्थानों पर बातचीत चल रही है।
सिंधौली। क्षेत्र के गांव पसिगनपुर और रावतपुर के बीच पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण बोले, पुल नहीं
तो वोट नहीं। यहां ११ बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
03:39 PM, 29-Apr-2019
शाहजहांपुर में ईवीएम ने किया परेशान, लाठी-डंडे और फायरिंग से तीन घायल
शाहजहांपुर में 12 स्थानों पर ईवीएम नहीं चलने और तिलहर के गांव शिवदासपुर, धनेली, महेश, व नवदिया में वीवीपैट खराब होने से मतदान करीब 15 से 30 मिनट तक प्रभावित हुआ। जैतीपुर थना क्षेत्र के गोरा बकैनिया गांव में मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:01 PM, 29-Apr-2019
दोपहर 1 बजे बजे तक कानपुर, अकबरपुर और मिश्रिख लोकसभा के चुनाव में क्या हुआ। कितने प्रतिशत वोटिंग हुई और कहां, कहां ईवीएम में आई दिक्कतें। किस वीवीआईपी ने किस पोलिंग बूथ पर डाला वोट। चुनाव की हर ताजा अपडेट सबसे पहले पढ़िए अमर उजाला के व्हाट्सएप संस्करण में। पल-पल की खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/Amarujala से जुड़ें।
01:13 PM, 29-Apr-2019
अनोखे मतदाता
इनके यहां सात दिन पानी नहीं आया इसके बाद भी ये मतदान केंद्र पर मत डालने पहुंचे।
12:49 PM, 29-Apr-2019
मतदाताओं के लिए जी का जंजाल बना बूथों पर मोबाइल ले जाना
कानपुर समेत आसपास के 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति न मिलने की वजह से कई वोटर बिना मतदान किए ही वापस लौट गए। अकबरपुर में भी मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने से रोका जा रहा है। जिससे कई मतदाता वापस चले गए। माना जा रहा है कि प्रशासन का ये आदेश मतदान प्रतिशत पर असर डालेगा।
12:36 PM, 29-Apr-2019
शाहजहांपुर में 11 बजे तक कुल 21.66% मतदान
131 कटरा 22.3%
132 जलालाबाद 16.00%
133 तिलहर 25.9%
134 पुवायां 26.8%
135 शाहजहांपुर 18.5%
136 ददरौल 20.5%