Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Claim of the discovery of another 'Adbhuta Ramayana' by Valmiki

Banda News: वाल्मीकि की एक और 'अद्भुत रामायण' मिलने का दावा

Wed, 11 Nov 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Claim of the discovery of another 'Adbhuta Ramayana' by Valmiki
गोविन्द पाण्डेय
विज्ञापन


बांदा। महर्षि वाल्मीकि की बताई जा रही एक अद्भुत रामायण में सीता के योद्धा रूप का वर्णन किया गया है। इसमें किए गए वर्णन के अनुसार बिना सीता के लंका विजय असंभव थी।
सीता ने युद्ध में सक्रिय भागीदारी कर सहस्र रावण का संहार किया। शोधकर्ता एवं साहित्यकार डॉ. चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ने इस अद्भुत रामायण की प्रतिलिपि खोजी है। वे इसे महर्षि वाल्मीकि की होने का दावा करते हैं। उनके अनुसार इसमें कुल 27 सर्ग तथा 1400 श्लोक हैं।
विज्ञापन

इसके एक सर्ग में सीता जी के सहस्र नामों की भी जिक्र है, जिसका वर्णन कहीं अन्य नहीं मिलता। साथ ही इसमें सीता उत्पत्ति, विश्वरूप दर्शन, सांख्य योग, भक्तियोग, रावण सैन्य नियति, राम सैन्य विक्षेपण आदि सैन्य विज्ञान, युद्ध दर्शन एवं राजनीतिक संदर्भों की नई जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधकर्ता श्री दीक्षित ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की यह अद्भुत रामायण की यह प्रतिलिपि संवत 1876 की है। यह प्राचीन हस्त निर्मित कागज पर काली स्याही से 12 x 6 इंच के आकार में है। दावा है कि इलाहाबाद और चित्रकूट के बीच में लालापुर में महर्षि वाल्मीकि का आश्रम था, जहां इस अद्भुत रामायण की रचना की गई।
आचार्य दीक्षित के अनुसार इसमें जिक्र है कि भारद्वाज ऋषि महर्षि वाल्मीकि से प्रश्न किया था कि आपने रामायण में राम के बारे में तो लिख दिया लेकिन सीता के बारे में कुछ खास नहीं लिखा, तब उन्होंने इस अद्भुत उत्तर रामायण की रचना की, जिसके केंद्र में सीता जी हैं।
इसमें मां सीता के 1000 नामों की चर्चा है। इसमें रावण के पुत्र का वध, रावण की सेना विघटित कैसे हुई, राम की सेना संगठित कैसे हुई का भी उल्लेख है। इसमें पुष्पिका में लिखा भी है- इति श्री आर्षे रामायणे वाल्मीकीये। .
---

सीता के सहस्रनाम

शोधकर्ता के अनुसार आठवें सर्ग में सीता की उत्पत्ति के प्रसंग में भी नवीनता मिलती है। 25 में सर्ग में सीता के सहस्रनामों का उल्लेख किया गया है। उनके नामों में शांत महेश्वरी, महादेवी निरंजना, मिथिला नंदा, व्योम मूर्ति, कलाकाष्ठा, सिंह वाहिनी, वज्र डंडा, वज्र जिह्वा और वज्र विग्रहा, कपाली शाकला मूर्ति, कला कलित, विग्रहा, प्राण शक्ति, प्राण विद्या, महाविभूति कुंडलिनी, माहेश्वरी, ज्वाला माला, भगवती, भार्या आदि-आदि नामों का उल्लेख भी मिलता है।
---
महर्षि वाल्मीकि को ज्योतिष का भी था ज्ञान
आचार्य दीक्षित के अनुसार इस अद्भुत उत्तर रामायण के चौथे सर्ग में राम के जन्म का चक्र वर्णित है। इसमें महर्षि वाल्मीकि के ज्योतिष शास्त्र के असाधारण विद्वान होने का प्रमाण भी मिलता है।
---

चित्रकूट में एक वृद्धा के यहां मिली थी अद्भुत रामायण

आचार्य दीक्षित बताते हैं कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन और मेरे पिता आचार्य पंडित दीनदयाल दीक्षित की प्रेरणा से मुझे प्राचीन दुर्लभ पांडुलिपियों की खोज की प्रेरणा युवा काल में मिली थी।
राहुल सांकृत्यायन तिब्बत की ओर खोज के लिए चले गए थे और मैं चित्रकूट मंडल में अति प्राचीन ग्रंथों की खोज करता था। यह इलाका विंध्याचल का भाग होने के कारण सृष्टि का आदिम केंद्र था। यहां पौराणिक काल से ही भक्तों और संतों का आगमन होता रहा है।
यहीं पर कामदगिरि के समीप एक वृद्धा का निवास था। उनके यहां कुछ प्राचीन ग्रंथों के होने की सूचना मुझे मिली थी। यह भी जानकारी मिली कि वह इन ग्रंथों को पयस्विनी नदी में प्रवाहित करने के लिए मन बना रही थीं। ऐसी स्थिति में वहां पहुंचा और दुर्लभ पांडुलिपियों को पढ़कर उस वृद्धा सुखिया बुइया और आशा भट्ट को सुनाया।

इन ग्रंथों में मेरी रुचि देखकर उन्होंने कुछ ग्रंथ मुझे दिए थे उन्हीं में से यह दुर्लभ ग्रंथ अद्भुत रामायण भी एक थी। लोगों से बात करने पर पता चला कि उस वृद्धा का संबंध वल्लभाचार्य आश्रम से भी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed