{"_id":"5ce4e01cbdec22078e0abbbb","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-sp-and-bsp-agents-will-keep-an-eye-on-vote-accounting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कल: स्ट्रांग रूम से ईवीएम तक हर स्टेप पर नजर रखेंगी सपा-बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कल: स्ट्रांग रूम से ईवीएम तक हर स्टेप पर नजर रखेंगी सपा-बसपा
Wed, 22 May 2019 11:07 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 May 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
मायावती-अखिलेश यादव
सपा और बसपा नेतृत्व की मुलाकात के बाद मतगणना से जुड़ी रणनीति का संकेत सामने आने लगा है। दोनों ही दलों की ओर से 23 मई को मतगणना के समय ईवीएम के संबंध में अपने-अपने प्रत्याशियों व गणना एजेंट को विशेष सतर्कता निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्हें स्ट्रांग रूम खुलने से ईवीएम के मिलान और गणना प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई है। बसपा प्रदेश कार्यालय की ओर से पदाधिकारियों व जिम्मेदार नेताओं को निर्देश भेजे गए हैं। इसमें मतगणना के प्रारंभ में ईवीएम खुलने के समय किन-किन खास बातों का ध्यान रखना है, इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
कहा गया है कि ईवीएम खुलने से पहले हर हाल में लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी व पीएसओएस आदि प्रपत्रों में दर्शायी गई ईवीएम, बीयू व सीयू तथा वीवीपैट के नंबरों का मिलान कराएं। यह भी सुनिश्चित कर लें कि प्रयोग की गई ग्रीन पेपर सील व स्पेशल टैग का नंबर वही है जो उपरोक्त प्रपत्रों में पीठासीन अधिकारियों द्वारा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मतगणना के समय सावधानी व तकनीकी बातें ध्यान रखने का आदेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से प्रत्याशियों को एक पत्र भेजा गया है। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्ट्रांग रूम खुलने के समय प्रत्याशी अथवा पार्टी का वही पदाधिकारी मौजूद रहे जो स्ट्रांग रूम बंद कराने के समय रहा हो। इसके अलावा मतगणना के समय की सावधानी और तकनीकी बातों पर ध्यान देने को कहा गया है।