{"_id":"5ce5245bbdec2207786b9b92","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-preprations-for-vote-counting-completed-says-lucknow-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने समझाया पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने समझाया पूरा प्लान
Wed, 22 May 2019 04:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ व मोहनलालगंज संसदीय सीट की 23 मई को होने वाली मतगणना की स्थिति हर चक्र के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्पले बोर्ड पर दिखेगी। सभी नौ काउंटिंग व आरओ कक्ष में इसकी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों के एजेंटों को मतगणना कक्ष में एक बार प्रवेश के बाद काउंटिंग खत्म होने तक निकलने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में उसे आरओ के समक्ष इंट्री रजिस्टर पर विवरण भरकर अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
मतगणना के बाद हर 25-25 वीवीपैट पर्चियों के बंडल तैयार कर प्रत्याशी एजेंटों के समक्ष इनका मिलान होगा। मतगणना ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को उन्होंने 23 मई की सुबह 6 बजे रमाबाई स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए। कहा, मतगणना से पहले कर्मचारियों को कंट्रोल यूनिट की पिंक पेपर सील, स्ट्रिप सील एवं ग्रीन पेपर सील को परखना जरूरी होगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन