फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 trains will halt at Maihar station during Navratri

Lucknow News: नवरात्र में मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 20 ट्रेनें

Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
20 trains will halt at Maihar station during Navratri
लखनऊ। शारदीय नवरात्र पर मध्य प्रदेश के सतना में लगने वाले मैहर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 ट्रेनों का ठहराव मैहर स्टेशन पर दिया गया है। यह अस्थायी ठहराव पांच मिनट का रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन 11055 एलटीटी -गोरखपुर एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक और 11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस का 10 से 20 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन 12669 पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस 10 से 19 अक्तूबर तक, 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से 10 से 17 अक्तूबर तक और 15268 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस 12 से 19 तक मैहर में ठहराव होगा।
विज्ञापन

ट्रेन 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 14 से 21 अक्तूबर तक, 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को 15 अक्तूबर को, 22103 एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर तक, 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक, 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक, 11060 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस 12 से 22 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन 12670 छपरा-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल एक्सप्रेस 12 से 21 अक्तूबर तक, 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर तक, 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस 10 से 17 अक्तूबर तक, 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 से 18 तक, 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 10 से 17 अक्तूबर तक, 22104 अयोध्या कैंट-एलटीटी 13 से 20 अक्तूबर तक और 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी। इनके अलावा 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर तक और 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस को भी 14 से 21 अक्तूबर तक

मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।


विंध्याचल स्टेशन पर दो ट्रेनों को ठहराव
नवरात्र मेला के अवसर पर दो ट्रेनों को 11 से 26 अक्तूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस रात सवा दस बजे विंध्याचल स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस विंध्याचल स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed