{"_id":"64277dad3b7b4ad9430c9143","slug":"local-body-election-final-publication-of-voter-list-in-up-today-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Local Body Election : यूपी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, चुनाव की तैयारियों ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Local Body Election : यूपी में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, चुनाव की तैयारियों ने पकड़ा जोर
Sat, 01 Apr 2023 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:11 AM IST
सार
10 मार्च को इस सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था जिसमें 17 तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को होगा। 10 मार्च को इस सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था जिसमें 17 तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
शहरी निकायों में चुनाव की दुदुंभि बच चुकी है। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में पहले से ही लगा है। इसके लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। 11 से 17 मार्च तक मतदाता सूची का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
18 से 22 मार्च तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 31 मार्च तक पांडुलिपियां तैयार की गई हैं। साथ ही उन्हें पूरक सूची- एक में समाहित करने का काम किया गया। शनिवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 762 में से 760 नगर निकायों में इस बार चुनाव हो रहा है। इसके लिए तैयारियां शोर शोर से चल रही हैं। वर्ष 2017 की बात करें तो प्रदेश के शहरी निकायों में कुल 33595547 मतदाता थे। वर्ष 2022 में मतदाताओं की संख्या 42740320 हो गई थी। अब अंतिम सूची का प्रकाशन हो रहा है, जिसमें मतदाताओं की संख्या पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।