{"_id":"59e1b74e4f1c1bca678b5c2c","slug":"local-bodies-will-be-held-on-november-22-26-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन चरणों में होंगे निकाय चुनाव, देखें कार्यक्रम की पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चरणों में होंगे निकाय चुनाव, देखें कार्यक्रम की पूरी डिटेल
सुधीर कुमार सिंह/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा भले ही इस महीने के अंतिम सप्ताह में हो, लेकिन इस बार चुनाव तीन चरणों में कराने की तैयारी है। सरकार और राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) के बीच इस पर तकरीबन सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सरकार अगर 25 अक्तूबर को अधिसूचना जारी करती है तो पूरी संभावना है कि उसी दिन राज्य निर्वाचन आयोग भी चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा कर दे।
विज्ञापन
आयोग से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र की मानें तो चुनाव की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू होकर 30 नवंबर को खत्म होगी। पहले चरण के लिए नामांकन अधिसूचना जारी होने के दो दिन बाद यानी 27 अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगा। मतदान 22, 26, 30 नवंबर को कराया जा सकता है। इस कार्यक्रम पर अभी अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया था। इस दौरान नगर विकास विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया था। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहले चार चरण में चुनाव कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस विभाग ने भी अधिक से अधिक तीन चरणों में ही चुनाव कराने पर जोर दिया था।
देखें, संभावित प्रस्तावित कार्यक्रम
डेमो
संभावित प्रस्तावित कार्यक्रम
पहला चरण :-
नामांकन - 27 अक्तूबर से
नामांकन पत्रों की जांच- 4 नवंबर
नाम वापसी- 7 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन- 8 नवंबर
मतदान- 22 नवंबर
---------------------
दूसरा चरण:-
नामांकन- 30 अक्तूबर से
नामांकन पत्रों की जांच - 7 नवंबर
नाम वापसी- 10 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन - 11 नवंबर
मतदान- 26 नवंबर
-----------
तीसरा चरण :-
नमांकन- 2 नवंबर से
नामांकन पत्रों की जांच- 10 नवंबर
नाम वापसी- 13 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन- 16 नवंबर
मतदान- 30 नवंबर
पहला चरण :-
नामांकन - 27 अक्तूबर से
नामांकन पत्रों की जांच- 4 नवंबर
नाम वापसी- 7 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन- 8 नवंबर
मतदान- 22 नवंबर
---------------------
दूसरा चरण:-
नामांकन- 30 अक्तूबर से
नामांकन पत्रों की जांच - 7 नवंबर
नाम वापसी- 10 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन - 11 नवंबर
मतदान- 26 नवंबर
-----------
तीसरा चरण :-
नमांकन- 2 नवंबर से
नामांकन पत्रों की जांच- 10 नवंबर
नाम वापसी- 13 नवंबर
चुनाव चिह्न का आवंटन- 16 नवंबर
मतदान- 30 नवंबर