फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc_parking_no budget

मेट्रो ऑफिस की भूमिगत पार्किंग के लिए बजट नहीं

Tue, 19 Nov 2013 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
lmrc_parking_no budget

मेट्रो ऑफिस के बहाने दारुलशफा के सामने जनपथ पर वाहनों की अस्तव्यस्त

विज्ञापन
पार्किंग खत्म हो जाएगी।

यहां मेट्रो सेल की सिफारिश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण डबल बेसमेंट की भूमिगत पार्किंग बनाएगा, जिसमें करीब 250 कारें खड़ी की जा सकेंगी। इस पार्किंग पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

मगर शासन में अब तक वित्तीय कमेटी ने इस बजट को हरी झंडी नहीं दिखाई है। ऐसे में पार्किंग की बड़ी समस्या वाले इस बाजार में गाड़ियों का बेतरतीब खड़े रहना जारी है।


पढ़ें- अगले हफ्ते रजिस्टर हो जाएगी लखनऊ की मेट्रो कंपनी


मेट्रो ऑफिस होने के बाद यहां पार्किंग बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए डबल बेसमेंट पार्किंग बनाने के लिए एलडीए को प्रस्तावित किया गया है। बहुत जल्द इस पार्किंग का निर्माण शुरू होगा।

पढ़ें- आवास विकास मेट्रो के लिए पैसा देगी मगर जमीन नहीं


जब तक यह पार्किंग बनेगी, सभी वाहन हजरतगंज की मल्टी लेवल पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। वहां से लोगों को पैदल जनपथ आना पड़ेगा। इस पार्किंग का निर्माण अगले एक साल में पूरा हो जाएगा।

एलडीए के अधिशासी अभियंता ओपी मिश्र ने बताया कि शासन की ओर से अब तक हरी झंडी नहीं दी गई है। वित्तीय समिति जब इस परियोजना का बजट पास कर देगी, उसके बाद ही टेंडर किया जाएगा।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed