फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc finalized metro bogies design

मेट्रो का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी

Tue, 16 Feb 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Feb 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
lmrc finalized metro bogies design

राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना के लिए एलएमआरसी ने बोगियों का डिजाइन फाइनल कर दिया है। अब कलर कांबिनेशन तय होना बाकी है।

विज्ञापन


इसके बाद एलएमआरसी बोगियों के उत्पादन को हरी झंडी दे देगा। मेट्रो के बोगी चेन्नई में बनेंगे। पहली ट्रेन अक्तूबर तक राजधानी आ जाएगी।

राजधानी के तापमान के हिसाब से ही मेट्रो की बोगियों का निर्माण किया जा रहा है। दरअसल एल्स्ट्राम लिमिटेड पहली बार लखनऊ जैसे अलग-अलग मौसम वाले शहर में मेट्रो के लिए रोलिंग स्टॉक का निर्माण कर रहा है।

यहां न तो दक्षिण भारत के शहरों की तरह की साल भर वाली आर्द्रता है और न ही यूरोपीय देशों जैसी ठंड। एलएमआरसी के प्रबंध निदेश कुमार केशव ने बताया कि बस अब कलर कांबिनेशन ही पास होना है। डिजाइन तैयार है।
विज्ञापन


नार्थ-साउथ कॉरिडोर में कुल 20 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मगर बढ़ती जरूरतों के हिसाब से साल 2041 तक के लिए कुल 41 ट्रेनों की व्यवस्था होगी।

तापमान के हिसाब से एयरकंडीशन सिस्टम को करेंगे इंस्टॉल

lmrc finalized metro bogies design

एक ट्रेन में चार बोगी होंगी। फिलहाल एलएमआरसी ने 80 बोगी और 20 ट्रेन के निर्माण का जिम्मा कंपनी को सौंपा है। सभी ट्रेनें नार्थ-साउथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होते ही एलएमआरसी को मिल जाएंगी।

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि राजधानी के तापमान के हिसाब से बोगियों में एयरकंडीशन सिस्टम को इंस्टॉल किया जाएगा।

मेट्रो रेल परियोजना के लिए राज्य सरकार ने अपने अंशदान (एक्विटी) के 1003 करोड़ में से 150 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं।

इस तरह से इस साल पिछले 370 करोड़ रुपये के बाद अब तक सरकार की ओर से कुल 520 करोड़ रुपये एलएमआरसी को दिए जा चुके हैं। अगले साल के लिए सरकार ने 814 करोड़ रुपये पहले ही बजट में अनुमोदित किए हैं।

आवास विभाग के हवाले से एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एलएमआरसी को ट्रांसपोर्टनगर से मुंशीपुलिया मेट्रो रूट के लिए राज्य सरकार से 1003 करोड़ रुपये मिलने हैं। जिसमें 370 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके थे, 150 करोड़ रुपये की इक्विटी अब जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed