फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc appoint business consultant soon

मेट्रो को फायदे का सौदा बनाएंगे बिजनेस कंसल्टेंट

Wed, 12 Feb 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
lmrc appoint business consultant soon

मेट्रो को फायदे का सौदा बनाने की दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए जल्द से जल्द बिजनेस कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर परियोजना के अंतर्गत लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दी जाने वाली भूमि के अधिकाधिक व्यावसायिक उपयोग में लाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जाएगी।

इसका काम 500-500 एकड़ की टाउनशिप की डीपाआर बना चुके राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंसल्टेंट को दिया जाएगा।

साथ ही मेट्रों में लखनवी अंदाज दिखे, इसका खास क्या ख्याल रखा जाएगा। टेंडर ड्रॉफ्टिंग का काम शुरू किया जा चुका है।

प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ  मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को जो भूमि मिलेगी, उसका अधिक से अधिक व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा।

इसमें मेट्रो स्टेशन के अलावा वह सारी भूमि होगी, जो एलएमआरसी को आर्थिक सुदृढ़ता के लिए दी जानी है।

इसमें चक गंजरिया परियोजना की भी कुछ भूमि शामिल है। यही नहीं कई सरकारी विभागों की जमीन भी एलएमआरसी को दी जा रही है।

प्रोजेक्ट में परिसंपत्तियों के जरिए अधिक से अधिक कमाई करने के लिए बिजनेस कंसल्टेंट नियुक्त करने की युक्ति विश्व बैंक अफसरों ने गत दिनों अपने दौरे के दौरान सुझाई थी।
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक और डीएमआरसी की सलाह के बाद यह प्रक्रिया शुरु हुई है। जल्द ही डबल बिड सिस्टम (तकनीकी और वित्तीय) के तहत कंपनी का चयन किया जाएगा।

यह कंसल्टेंट करोड़ों रुपये की इस परियोजना में किस तरह से उपलब्ध भूमि का कामर्शियल इस्तेमाल किया जाए, इसमें मदद करेंगे।

इस आशय का फैसला बीते रोज एलएमआरसी बोर्ड की मीटिंग में किया गया था। डीएमआरसी ने अपने शुरुआती प्रोजेक्ट में बिजनेस कंसल्टेंट को साथ नहीं लिया था, इसलिए व्यावसायिक तौर पर लाभ कम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अपने पिछले दो प्रोजेक्ट बिजनेस कंसल्टेंट के साथ बनाए, जिसमें खासा फायदा हुआ।

वहीं दूसरी ओर मेट्रो के लिए शिलान्यास की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब इंतजार केवल सीएम से हरी झंडी मिलने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed