{"_id":"d2ce9aab104d521fffd8df59383e69ab","slug":"lmc-instruct-to-officials-no-compromise-on-quality-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने कहा, खामी मिली, तो नपेंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने कहा, खामी मिली, तो नपेंगे!
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 06 Sep 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में काम की गुणवत्ता को अब मौके पर परखा जाएगा। नगर आयुक्त ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिया कि, अधिकारी मौके पर गुणवत्ता देखें।
विज्ञापन
जहां गड़बड़ी नजर आए, वहां जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें। मुकदमा दर्ज करा के निर्माण सामग्री की जांच बड़ी एजेंसियों की प्रयोगशालाओं में करवाई जाए।
विज्ञापन
आए दिन नगर निगम के निर्माण में गुणवत्ता की शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम इंजीनियरों की मीटिंग बुलाई।
मीटिंग में उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है कि, आए दिन शिकायतें आ रही हैं कि, सड़क और नाला निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आदेश दिया कि, जहां भी गुणवत्ता में कमी पाए जाए, वहां दोषी ठेकेदारों और इंजीनियरों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। इसके अलावा आईआईटी, आईईटी और पीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियों की प्रयोगशालाओं में निर्माण सामग्री की जांच कराई जाए।