{"_id":"69cac5f27e556d775f069a84","slug":"lko-airport-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1669336-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बागडोगरा से दिल्ली जा रही फ्लाइट के इंजन से निकला धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बागडोगरा से दिल्ली जा रही फ्लाइट के इंजन से निकला धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
Tue, 31 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माय सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माय सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:20 AM IST
सार
सोमवार शाम बागडोगरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इंजन से धुआँ निकलने की आशंका थी, जांच में सब सामान्य मिला। विमान बाद में दिल्ली रवाना हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
बागडोगरा से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग सोमवार शाम लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान के इंजन से धुआं निकलने की आशंका में विमान की लैंडिंग कराई गई। हालांकि जांच के बाद सब सामान्य पाया गया और विमान वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार शाम उस वक्त ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई, जब दिल्ली जा रहे हैं एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली। आनन फानन श्लेष, अग्निशमन गाड़ियों एम्बुलेंस आदि के इंतजाम कर लिए गए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद राहत की सांस ली गई। दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स1523 बागडोगरा से नई दिल्ली के बीच उड़ान भरती है। सोमवार सुबह बागडोगरा से विमान अपने तय समय से दिल्ली के लिए रवाना हुआ, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बीच रास्ते विमान के इंजन से धुआं निकालने की आशंका पायलट की हुई। इसके बाद तत्परता दिखाते हुए पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। विमान उस वक्त लखनऊ एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में था। विमान के इंजन से धुआं निकलने की आशंका में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुमति दे दी गई, जिसके बाद पायलट ने विमान को अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कराया। लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई, जिसमें सब कुछ सामान्य पाया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक सामान्य पाए जाने के बाद विमान को वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।
विज्ञापन