फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Mon, 03 Mar 2014 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

कोर्ट का निर्देश- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आज एक ऐतिहासिक फैसले में राज्य सरकार को आपराधिक छवि वाले 288 लोगों से सुरक्षा वापस लेने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

समय-
3.30 PM

सीएम पहुंचे-
पीएसी की 32वीं वाहिनी की भूमि पर आज मेट्रो की मदर डिपो का शिलान्यास करने सीएम अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं।
समय- 3.30 PM

शिलान्यास-
पीएसी की 32वीं वाहिनी की भूमि पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मेट्रो की मदर डिपो के निर्माण का आगाज करेंगे। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

समय- 3 PM

सहाराश्री मामला-
एएसपी टीजी हबीबुल गेस्ट हाउस से बाहर आए। सात-आठ गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए सहाराश्री।
समय- 2.50 PM

सहाराश्री मामला- विधायक महेंद्र यादव भी सहाराश्री से मिलने पहुंचे लेकिन पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया।
समय- 2.15 PM

सहाराश्री मामला- भाजपा नेता जनविजय सिंह सहाराश्री से मिलने पहुंचे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर कुकरैल आए।
समय- 2.00 PM

सीएम ने दिए कई तोहफे-
अपने आवास से मीडिया को सम्बोधित कर रहे सीएम अखिलेश ने कहा कि फोरलेन सड़क से विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार नदियों ओर सड़कों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम के सिलसिले में ये बातें कहीं। इस दौरान लखनऊ को पकरी पुल का तोहफा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय- 1.45 PM

सेमिनार- भारतीय वैज्ञानिक भी जल्द ही नोबेल पुरस्कार पाएंगे क्योंकि अब वे भी बेहतरीन काम कर रहे हैं। वैंकी रामचंद्रन नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय हो सकते थे बशर्ते उन्हें यहां वे सभी सुविधाएं मिली होतीं। लेकिन उन्हें वे सब कुछ ब्रिटेन से मिला। ये बातें नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो.रॉबर्ट हुबर ने सीडीआरआई में आयोजित एक सेमिनार में कहीं।
समय- 1.45 PM

सहाराश्री मामला- पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी सुब्रत रॉय से मिलने कुकरैल स्थित गेस्ट हाउस आए।
समय- 1.39 PM

उद्घाटन समारोह
- नलकूप उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में विकास की गति आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बुंदेलखंड में विकास कार्य बहुत तेजी से किया है। उन्होंने कुछ और नलकूपों के लोकार्पण की बात भी कही। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के 27 प्रमुख मार्गों का शिलान्यास हुआ। लोहिया नवीन राजकीय नलकूपों का लोकार्पण हुआ।
समय- 1.15 PM

24 घंटे बिजली के बिल होंगे जमा-
इंजीनियरिंग कॉलेज ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पर अब 24 घंटे बिजली के बिल जमा हो सकेंगे। राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने इसका उद्घाटन किया।
समय- 1. PM

हड़ताल जारी- केजीएमयू में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल आज भी जारी है, जिससे तिमारदारों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी-अभी खबर मिल रही है कि कन्नौज पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर में जूनियर डॉक्टर्स की पिटाई के मामले की जांच कराई जाएगी।

समय-
12 PM

निकाला जुलूस- यूपीटीयू के कैंपस में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। कर्मचारी कुलसचिव यूएस तोमर को हटाने की मांग कर रहे हैं। तोमर पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। कर्मचारियों के प्रदर्शन से कई जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
समय- 11.30 AM

कार्यक्रम-
सूडा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में नगर विकास मंत्री आजम खां पहुंच चुके हैं।
समय- 11AM

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed