{"_id":"3f9c2a307a4a02f750c5f40608661034","slug":"live-update-first-phase-election-in-up-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव में दिनभर घटा क्या-क्या? पढ़िए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव में दिनभर घटा क्या-क्या? पढ़िए...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 74 जिलों में पंचायत चुनाव के पहले चरण में वोट पडे़। पढ़िए पूरे दिन हुए कौन-कौन से घटनाक्रम।
विज्ञापन
पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़े। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 74 जिलों के 218 ब्लॉक में यह चुनाव हो हुआ।
इस चुनाव में 849 जिला पंचायत वार्ड पर 13646 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत के 20 हजार पदों पर एक लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। जानिए चुनाव में अब तक क्या-क्या अपडेट रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार का पंचायत चुनाव चार चरणों में हो रहा है। इसके पहले चरण के लिए मतदान नौ अक्तूबर को होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर 16 उम्मीदवार ताल ठोंके हुए हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के एक पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
*बलरामपुर में 104 साल के वृद्ध पलटन ने वोट डाला। वोट डालने के लिए वह अपने बेटे जोखू के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचे।
*एक और मामले में रतनपुर मतदान केंद्र पर फूलमती (92) अपने बेटे के साथ पहुंची। फूलमती ने बताया कि वे हर चुनाव में मतदान करती है।
*इकौना के नत्थापुरवा पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए गोपनीय स्थान तक नहीं बनाया जा सका। इसके चलते मतदाताओं को बैलेट पेपर जमीन पर रख कर खुलेआम मोहर लगानी पड़ी।
*मसौली में प्राथमिक विद्यालय नसीरनगर में बीडीसी पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने पक्ष में लोगों को मतदान कराने के लिए लोगों के लिए फ्री में चाट की व्यवस्था रखी।
*पंचायत चुनाव के दौरान एक दुखदः घटना में घट गई। बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक के पुनरवा बूथ पर तैनात मतदान अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दूसरे अधिकारी को सौंपी गई चुनावी व्यवस्था।
*बलरामपुर के बूथ इटवा में मतपत्र लूटने की घटना, पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज। अभी भी तनाव।
*फैजाबाद में शाम चार बजे तक हुआ 62 फीसदी मतदान।
*अंबेडकरनगर में तीन बजे तक 52 फीसदी हुआ मतदान।
*फैजाबाद में 2 बजे तक हुआ 40 फीसदी मतदान।
*फैजाबाद के मिल्कीपुर एरिया में मतपत्र कम पाए गए। इससे मतदान बाधित हुआ।
*एटा में मतदान पत्र और मतपेटी लूट ले गए बदमाश।
*लखनऊ के बीकेटी में बूथ संख्या 35 उसरना मे एक पीठासीन बीमार मौके से ब्लाक कण्ट्रोल रूम से भेजे गए दूसरे पीठासीन।
*लखनऊ के बीकेटी के कठवारा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए महिला प्रत्याशी का हंगामा
*लखनऊ में 11 बजे तक 22 फीसदी वोटिंग।
*बलरामपुर के गैसड़ी ब्लाक में बूथ पर आचार संहिता की उड़ी धज्जियां। मतदान केंद्र के बिल्कुल बगल में लगी रही प्रत्याशी की होर्डिंग।
*लखनऊ के चिनहट के धावा गांव में मतदान बाधित। प्रत्याशी का चुनाव चिहन बैलेट पेपर पर न होने से चुनाव रुका।
*लखनऊ के बीकेटी में भाखामऊ पोलिंग स्टेशन में पुलिस सिपाही ने मतदान केंद्र पर फोटोग्राफी करने और मीडिया के जाने पर लगाई रोक।