फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   little miss united world 2023

Lucknow News: मिराया सिन्हा बनीं दुबई में लिटिल मिस यूनाइटेड वर्ल्ड 2023 की विजेता

Tue, 07 Nov 2023 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
little miss united world 2023
मिराया सिन्हा ने दुबई में जीता लिटिल मिस यूनाइटेड वर्ल्ड का ​खिताब।
लखनऊ। शहर की 10 वर्षीय मिराया सिन्हा ने दुबई में लिटिल मिस यूनाइटेड वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 20 वर्षों में यह पहली बार है कि जब भारत की प्रतिनिधि समग्र विजेता बनी और लिटिल मिस यूनाइटेड वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता।
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात में 21वें लिटिल मिस एंड लिटिल मिस्टर यूनाइटेड वर्ल्ड इंटरनेशनल चिल्ड्रन फेस्टिवल ऑफ कल्चर एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के तहत एक सप्ताह तक चले इस आयोजन में विश्व के 17 देशों के 35 से अधिक प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय फाइनल में अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाया।
विज्ञापन


मिराया को शिक्षा के मुद्दों पर सामाजिक परियोजना के लिए एक विशेष ट्रॉफी भी मिली। भारतीय राष्ट्रीय फूल कमल के प्रतीक ''कमल पुत्री'' के लिए सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक का पुरस्कार भी दिया गया। असाधारण गायन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा-रजत से भी नवाजा गया। शेख जुमा बिन मकतूम अल मकतूम के कार्यकारी निदेशक और निजी सलाहकार कार्यालय और महोत्सव की संस्थापक और अध्यक्ष नतालिया कोवल्योवा ने विजेता का ताज पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed