फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   List prepared of absentee doctors on instructions of up government

वर्षों से ‘लापता’ 1250 डॉक्टर होंगे सेवा से बाहर, अंतिम नोटिस के बाद बर्खास्तगी की तैयारी

Mon, 30 Dec 2019 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
List prepared of absentee doctors on instructions of up government
सांकेतिक तस्वीर
डॉक्टरों को सरकारी सेवा में लाने के सभी प्रयास असफल साबित हो रहे हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा के प्रति डॉक्टर रुचि नहीं दिखा रहे। वे ज्वाइन तो करते हैं, लेकिन फिर ड्यूटी से लापता हो जाते हैं। शासन ने ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली है। ऐसे 1250 से अधिक ‘लापता’ डॉक्टरों को चिह्नित करके सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

  
18 हजार के प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग में लगभग सात हजार डॉक्टरों की कमी है। जो 11 हजार डॉक्टर सेवा में हैं, उनमें से भी लगभग 1264 डॉक्टर ‘लापता’ हैं। इनमें 1163 लापता डॉक्टर लेवल वन के हैं। 
विज्ञापन


लेवल टू के 51, लेवल थ्री के 32 और लेवल फोर के 18 डॉक्टर लापता हैं। वहीं, लगभग 350 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। यह आंकड़ा हाल ही शासन ने प्रदेश भर के सीएमओ-सीएमएस से इकट्ठा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय चिकित्सा में लेवल वन में नए नियुक्त डॉक्टरों को रखा जाता है। ये डॉक्टर सरकारी सेवा में आए तो सही, लेकिन जैसे ही इन्हें ग्रामीण इलाकों में नियुक्ति मिली, अलग-अलग कारण बताकर ड्यूटी से लापता हो गए। शासन की ओर से इन डॉक्टरों को उनके स्थायी पते और अस्थायी पते पर नोटिस भेजा गया, लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया है।

आंकड़ों के अनुसार, 450 से अधिक डॉक्टर लगभग तीन साल से ड्यूटी से लापता हैं। 230 से अधिक डॉक्टर करीब पांच साल से लापता हैं। वहीं 550 डॉक्टर पांच साल से अधिक समय से लापता हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य देवेश चतुर्वेदी का कहना है कि अनुपस्थित डॉक्टरों की सूची बनाई गई है। इन्हें अंतिम नोटिस भेजा जा रहा है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

ये हैं आरोप
अधिकतर डॉक्टरों ने लापता होने के बाद जवाब नहीं दिया
कई ने छुट्टी की सूचना दी लेकिन काम पर नहीं लौटे
कई ने बिना वेतन के अवकाश स्वीकृत कराया, लेकिन लौटे नहीं
कुछ डॉक्टर पीजी पाठ्यक्रम के लिए गए और ड्यूटी पर नहीं लौटे
मातृत्व अवकाश लेने के बाद कई डॉक्टर काम पर नहीं लौटीं

यह है बानगी
एक डॉक्टर 2005 में पीएचसी से अचानक अनुपस्थित
एक महिला डॉक्टर 2006 से सीएचसी पर ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित
एक डॉक्टर एमडी की पढ़ाई करने 2013 में गए, पर नहीं लौटे
एक डॉक्टर बिना अनुमति व अनापत्ति के 2013 में एमडी करने गए और लौटे नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed