फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liquor will not be sold in UP on Holi, action decided if caught

यूपी: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, होली के मौके पर इस दिन पूरे प्रदेश में नहीं मिलेगी शराब

Sun, 24 Mar 2024 11:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। होली के मौके पर सरकार ने इस दिन पूरे प्रदेश में शराब बेचने-खरीदने पर पाबंदी लगा दी है। 

विज्ञापन
Liquor will not be sold in UP on Holi, action decided if caught
ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

होली पर्व को लेकर प्रदेश में सोमवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान अगर कोई दुकानदार बिक्री करते हुए पाया गया तो प्रशासन कार्यवाही करेगा। पुलिस भी इसकी मॉनिटरिंग कर रही है। चोरी छिपे शराब की बिक्री करने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। अवैध शराब कारोबार को लेकर भी निगरानी की जा रही है। शराब बेचते पकड़े जाने वालों के खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


होली नहीं मनाएंगे राजकीय शिक्षक
 राजकीय शिक्षकों ने मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के मामले में मांगें पूरी न होने पर आक्रोश जताते हुए होली न मनाने की बात कही है। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में हुई। संगठन के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने बताया कि संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई कि शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा देते हुए उनके नाम पर विद्यालय का नामकरण किया जाए। पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, अधिवर्षिता आयु पूरी होने तक वेतन भुगतान व भविष्य में उत्तर पुस्तिकाएं ले जाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed