फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liquor shops should be closed on the birthday of Mohammad Saheb

लखनऊ में उठी मांग: मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर बंद हों शराब की दुकानें, महात्मा गांधी का दिया उदाहरण

Tue, 19 Sep 2023 06:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Sep 2023 06:46 AM IST
सार

मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद की जाएं। यह मांग सोमवार को लखनऊ में उठी। कहा गया कि महात्मा गांधी की जयंती पर दुकानें बंद रहती हैं। 

विज्ञापन
Liquor shops should be closed on the birthday of Mohammad Saheb
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

 पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस बारावफात पर शराब की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर हिंदुस्तानी अवाम पार्टी ने इको गार्डेन में धरना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अहमद सफवी गाजी ने धरने की अगुवाई करते हुये कहा कि महात्मा गांधी की जयंती सहित कई अवसरों पर पूरे देश में शराब की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध रहता है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर शराब की दुकानें बंद की जाएं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शराब हराम है इसलिए मोहम्मद अरबी के जन्मदिन के मौके पर शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी मांग से संबिन्धत ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। धरने में मुख्य रूप से मोहम्मद असद कस्सार उर्फ राजू, अब्दुल वकील खान, बेला धानुक, संगीता, जफर अजीज, राजू कश्यप, श्रवण रावत, दिलीप कुमार, मुहम्मद हसीब, मिर्जा इसरार हुसैन, उज़्मा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed