फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Line fault due to accident

मिक्सर वाहन के चलते बत्ती गुल, बड़ा हादसा टला

Wed, 16 Feb 2022 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Line fault due to accident
इंदिरानगर में मंगलवार शाम एक मिक्सर वाहन में फंसकर बिजली के कई तार और नेटवर्क केबल टूट गए। इससे पोल भी धराशाई हो गया। ऐसे में आसपास के इलाके में लोगों को कई घंटों तक बिजली संकट झेलना पड़ा। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने मिक्सर वाहन को रोक लिया और चालक से नुकसान की भरपाई कराई।
विज्ञापन

हादसा सेक्टर नौ स्थित वैशाली इंक्लेव के पास हुआ। चालक मिक्सर वाहन को तेज गति से चला रहा था। इसी बीच मिक्सर एलटी बिजली लाइन एवं इंटरनेट नेटवर्क के तारों में फंस गया। चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की तो बिजली का पोल भी उसके ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि बिजली के तार कवर्ड होने से करंट नहीं हुआ। मगर, एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के घरों के बाहर लगे मीटर उखड़ गए। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होंने उपकेंद्र पर शिकायत बिजली सप्लाई बंद कराई। चालक नुकसान की भरपाई करके चला गया। आश्चर्य की बात ये कि इस घटना से स्थानीय उपकेंद्र के कर्मचारी एवं अधिकारी इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed