फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Limit expansion of five Nagar Palika Parishad and 7 Nagar Panchayats In up

UP: पांच नगर पालिका परिषद और 7 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार, छह नई नगर पंचायतों के गठन पर भी कैबिनेट की मुहर

Sun, 18 Sep 2022 07:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Sep 2022 07:55 AM IST
सार

मंत्रिपरिषद ने 6 नई नगर पंचायतों के गठन को भी मंजूरी दे दी है। इसमें संतकबीरनगर में धर्मसिंहवा, बहराइच में रूपईडीहा, देवरिया में मदनपुर व भलुअनी, फर्रुखाबाद में खिमसेपुर और रायबरेली में शिवगढ़ नगर पंचायत के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
Limit expansion of five Nagar Palika Parishad and 7 Nagar Panchayats In up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने पांच नगर पालिका परिषदों व 7 नगर पंचायतों के सीमा विस्तार और 6 नई नगर पंचायत के गठन को मंजूरी दे दी। यह फैसला शनिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन किया गया है। मंत्रिपरिषद ने जिन पांच नगर पालिका परिषदों के सीमा विस्तार को मंजूरी दी है उसमें बागपत जिले की बागपत और बड़ौत, गोंडा की करनैलगंज, अयोध्या की रुदौली और हरदोई शाहाबाद नगर पालिका परिषद शामिल हैं।
विज्ञापन


बागपत व बड़ौत नगर पालिका परिषद में चार-चार गांव को शामिल किया गया है। गोंडा की करनैलगंज नगर पालिका परिषद में सात गांव, अयोध्या के रुदौली नगर पालिका परिषद में 25 गांव और हरदोई जिले की शाहाबाद नगर पालिका परिषद  में 17 गांव को शामिल कर सीमा विस्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इस निर्णय में किसी तरह के संशोधन व परिवर्तन के लिए नगर विकास मंत्री को अधिकृत किया गया है। इसी तरह सात नगर पंचायतों का भी सीमा विस्तार किया गया है। बाराबंकी की जैदपुर व फतेहपुर,  मथुरा की राधाकुंड, जालौन की कोटरा, अंबेडकरनगर की इल्तिफातगंज, अलीगढ़ की इगलास और इटावा जिले की इकदिल नगर पंचायत का सीमा विस्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि इस निर्णय से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, सुविधाओं और संसाधनों में बढ़ोत्तरी होगी।

6 नई नगर पंचायतों के गठन को भी मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने 6 नई नगर पंचायतों के गठन को भी मंजूरी दे दी है। इसमें संतकबीरनगर में धर्मसिंहवा, बहराइच में रूपईडीहा, देवरिया में मदनपुर व भलुअनी, फर्रुखाबाद में खिमसेपुर और रायबरेली में शिवगढ़ नगर पंचायत के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

इन नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद अगर कोई कमी रह जाती है तो उसमें संशोधन का अधिकार नगर विकास मंत्री को दे दिया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ जिले की बिलरियागंज नगर पंचायत में 66 नए गांवों को जोड़ कर उसे अब तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप में उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed