फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   life threat to alia bhatt, accused arrested by stf

इस शख्स ने दी थी आलिया को जान से मारने की धमकी, पूछताछ में खोले कई राज

Fri, 03 Mar 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
life threat to alia bhatt, accused arrested by stf
आल‌िया भट्ट
मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी आल‌िया और पत्नी सोनी राजदान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स संदीप साहू लखनऊ में ग‌िरफ्तार कर ल‌िया गया है। इस शख्स ने पुल‌िस के सामने कई राज खोले हैं। उसने बताया क‌ि वह महेश भट्ट के अलावा और भी कई बॉलीवुड हस्त‌ियों को धमकी दे चुका है पर क‌िसी ने गंभीरता से नहीं ल‌िया। पुल‌िस संदीप को मुंबई ले जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताब‌िक, 26 फरवरी को महेश भट्ट को फोन पर धमकी म‌िली क‌ि अगर उसके खाते में 50 लाख रुपए नहीं पहुंचाए तो उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी आल‌िया को गोली मार दी जाएगी। धमकी देने वाले ने खुद को बब्लू श्रीवास्तव गैंग से जुड़ा बताया। पहले महेश भट्ट ने इस बात को गंभीरता से नहीं ल‌िया ल‌िया लेक‌िन इस शख्स ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज क‌िया क‌ि मामले को हल्के में न लें वर्ना गंभीर अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन


बुधवार शाम को महेश भट्ट ने इस मामले में मुंबई में मुकदमा दर्ज करवाया। मुंबई क्राइम ब्रांच एपीआई अरव‌िंद पवार गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने एसटीएफ से मदद मांगी। एसटीएफ एडिशनल एसपी अरव‌िंद चतुर्वेदी की ज्वाइंट टीम ने हुसैनगंज की ओसीआर बिल्ड‌िंग के पास पेट्रोल पम्प पर छापा मारकर संदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया। जिस नंबर से धमकी दी गई थी उसे सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई थी। इस बारे में महेश भट्ट का कहना है क‌ि वह मुंबई और यूपी के शुक्रगुजार हैं क‌ि उन्होंने जल्द ‌इस केस में सफलता पा ली। महेश भट्ट ने ट्वीट करके पुल‌िस का शुक्र‌िया भी अदा क‌िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया क‌ि 2004 से लेकर 2010 तक वह सेल्समैन का काम करता था। 2011 से लेकर 2016 तक  एक दुकान में कलेक्शन एजेंट का काम क‌िया इसके बाद आश‌ियाना में खुद की जूते की दुकान खोली लेक‌िन घाटा हो गया। इसके बाद उसका घर भी ब‌िक गया। उसे ‌रुपहले पर्दे पर आने का शौक था तो उसने मुंबई जाकर ‌फ‌िल्मी दुन‌िया में क‌िस्मत आजमाने की को‌श‌िश की लेक‌िन असफल रहा। उसने बताया क‌ि वह दो बार कप‌िल के शो में भी जा चुका है।

 

शाहरुख, सैफ और करन जौहर को भी दे चुका था धमकी

life threat to alia bhatt, accused arrested by stf
फाइल फोटो
आरोपी से जब पूछा गया क‌ि उसे नंबर कहां से म‌िला तो उसने बताया क‌ि इंटरनेट और बुक सोशल ऐप के जर‌िए नंबर पता क‌िए थे। आरोपी ने ये भी खुलासा क‌िया क‌ि वह महेश भट्ट के अलावा कई और बॉलीवुड हस्त‌ियों को इस तरह की धमकी दे चुका है। उसने बताया क‌ि उसने शाहरुख खान की मैनेजर करुणा को कॉल क‌िया था, इसके अलावा सैफ अली खान और करन जौहर को भी टेक्स्ट और कॉल कर चुका था।

पुल‌िस को उसके मोबाइल में कई नंबर मिले हैं। आरोपी आठवीं फेल और बेरोजगार है उसने बताया क‌ि कंगाली से मजबूर होकर उसने ये कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed