फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life imprisonment to the father who killed the innocent child by drowning him in the river

Lucknow News: मासूम को नदी में डुबोकर मारने वाले पिता को आजीवन कारावास

Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the father who killed the innocent child by drowning him in the river
लखनऊ। पत्नी के अवैध संबंधों से पैदा होने के शक में अपनी मासूम पुत्री को गोमती नदी में डुबोकर हत्या करने के आरोपी बिरजू साहनी को दोषी ठहराकर एडीजे हरबंस नारायण ने आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी है।
विज्ञापन


कोर्ट में सरकारी वकील ज्वाला प्रसाद शर्मा एवं पुष्पेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट वादी रिजवान ने 26 अप्रैल 2016 को महानगर थाने में दर्ज कराई थी। बताया कि घटना के दिन आरोपी ने अपनी पांच वर्षीय बेटी शिवानी को नदी में नहलाते समय डुबोकर मार डाला। शिवानी को नदी में डुबोकर मारते हुए वहां मौजूद रिजवान व कल्लू ने देखा था। कोर्ट में बहस के दौरान बताया गया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे विश्वास था कि शिवानी उसकी बेटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed