फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life imprisonment for the person convicted of murdering his grandmother.

Lucknow News: दादी की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the person convicted of murdering his grandmother.
लखनऊ। पैसों के लिए दादी की हत्या और लूटपाट करने के आरोपी मानस सारस्वत उर्फ कंटू को दोषी ठहराकर एडीजे रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने आजीवन कारावास और 1 लाख 56 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। इससे पहले कोर्ट ने गत मंगलवार को सुनवाई के बाद आरोपी मानस सारस्वत को दोषी ठहराते हुए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था और उसे सजा सुनाने के लिए बृहस्पतिवार को जेल से तलब किया था।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार वादी मुकेश चंद्र शर्मा ने 15 अक्तूबर 2023 को अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक उनकी 90 साल की माता शैल कुमारी त्रिवेणी नगर वाले मकान में अकेली रहती थीं। घटना वाले दिन वादी सुबह लगभग 10 बजे अपनी माता का हाल-चाल लेकर व जरूरी सामान देकर घर वापस आ गया था। उस समय उसका भतीजा मानस भी वहीं मौजूद था। शाम को वादी की भतीजी ने फोन कर बताया कि दादी फोन नहीं उठा रही हैं। जब वादी मौके पर पहुंचा तो उसकी माता खून से लथपथ पड़ी थीं। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतका की हत्या के समय दोषी मानस वहीं पर देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed