फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LIC officer riding a scooter dies after colliding with a car

Lucknow News: कार से टकराकर स्कूटी सवार एलआईसी अफसर की मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
LIC officer riding a scooter dies after colliding with a car
मोहित। (फाइल फोटो)
लखनऊ। चौक में रविवार सुबह कृष्णानगर के गोपालपुरी निवासी एलआईसी के परिवीक्षाधीन विकास अधिकारी मोहित शर्मा (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके छोटे भाई अंकित ने पुलिस से घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की मांग की है।
विज्ञापन

अंकित के मुताबिक रविवार सुबह भाई स्कूटी से चौक स्थित कार्यालय गया था। सुबह करीब 11 बजे वह वहां से घर के लिए निकले। फूल मंडी ओवर ब्रिज पर नक्खास-पाटा नाला के बीच तेज रफ्तार कार सामने से मोहित की स्कूटी से टकरा गई। कार का बंपर उखड़कर अलग गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहित को ट्राॅमा पहुंचाया गया, वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चल रही थी शादी की बात
मोहित तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पिता केवलनाथ और मां उषा देवी हैं। अंकित ने बताया कि भाई की शादी की बात चल रही थी। जवान बेटे का शव देख मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed