फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lesson for azam khan

कांग्रेस को कठघरे में खींचने की कोशिश, आजम को सबक

Wed, 21 Aug 2013 10:50 AM IST
लखनऊ/मनोज श्रीवास्तव
लखनऊ/मनोज श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Aug 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
lesson for azam khan

लोकसभा चुनाव की दस्तक और आजम खां की नाराजगी के चर्चों के बीच अल्पसंख्यकों को 85 सरकारी योजनाओं में 20 फीसदी हिस्सेदारी देकर सपा ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।

विज्ञापन


पहला, इस फैसले से सपा ने सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के सवाल पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

वहीं जाने-अनजाने यह भी संकेत दे दिए कि आजम खां के बिना भी मुस्लिम मामलों पर सरकार फैसले लेती रहेगी। लोकसभा चुनाव करीब है। मोदी का हौव्वा सबको खौफजदा कर रहा है।
विज्ञापन


इसलिए सभी राजनीतिक दल जातीय गोलबंदी और मजबूत करने की कोशिश में हैं। सपा को आशंका है कि कहीं मोदी विरोध के नाम पर मुसलमान कांग्रेस के साथ चला गया तो उसकी लुटिया ही डूब जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों की रोशनी में सरकारी योजनाओं में मुसलमानों को प्रदेश में उनकी आबादी (19.33 फीसदी) से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी देकर सपा सरकार ने मुसलमानों को यही संकेत देने की कोशिश की है, उनकी असल हितैषी वही है।

मुस्लिम राजनीति के जानकारों का कहना है कि जवाब में केंद्र सरकार को सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करना आसान और व्यवहारिक नहीं होगा। अगर आधी-अधूरी सिफारिशें लागू करने का फैसला किया गया तो सपा के लिए कहना आसान होगा कि उसके दबाव में केंद्र सरकार ने ऐसा किया।

श्रम राज्य मंत्री शाहिद मंजूर कहते भी हैं, सपा ने घोषणापत्र में जो वादा किया था, उसको पूरा करने की यह एक साहसिक व महत्वपूर्ण कोशिश है। कांग्रेस की तरह आश्वासनों का लालीपॉप देना हम समाजवादियों की फितरत में शामिल नहीं है।

सपा के ही एक मुस्लिम विधायक का कहना है कि जिन योजनाओं में हिस्सेदारी दी जानी है, उनको सही तरीके अमलीजामा पहना दिया गया तो खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र के मुसलमानों में सरकार और पार्टी का संदेश जल्द और आसान तरीके से पहुंच जाएगा।

सरकार ने अपने फैसले के साथ यह भी घोषणा की है कि दिए जाने वाले लाभों को प्रचारित करने के लिए कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रचार किया जाएगा। साथ ही स्कूल, अस्पताल, तहसील, बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर आकर्षक पोस्टरों व हैंडबिल के माध्यम से प्रचार किया जाएगा।

पहले दिन से कहा यह जा रहा कि योजना का प्रचार-प्रसार इस तरह हो सकता है कि वह चुनावी रंग में खप जाए और आयोग के शिंकजे से भी बाहर रहे।

आजम को सबक
किन्हीं कारणों से नाराजगी के चलते आजम खां पिछली 5-6 कैबिनेट मीटिंग में नहीं आ रहे हैं। कैबिनेट मीटिंग में उनकी गैरहाजिरी में मुसलमानों के बारे में बड़ा फैसला होने को लेकर पार्टी व पार्टी के बाहर तक चर्चा का विषय रहा।


फैसले ने संकेत दिया है कि आजम की वजह से मुस्लिम मामलों पर फैसले मुल्तवी नहीं रहेंगे। चर्चा तो यहां तक रही कि नेतृत्व नहीं चाहता कि आजम अकेले पार्टी में मुस्लिम आवाज बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed