{"_id":"617f9d7199433b37a521c314","slug":"lesa-plans-for-uninterrupted-power-supply-from-diwali-to-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: धनतेरस से दिवाली तक निर्बाध बिजली देने की तैयारी, आपूर्ति के लिए किए गए बेहतर इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: धनतेरस से दिवाली तक निर्बाध बिजली देने की तैयारी, आपूर्ति के लिए किए गए बेहतर इंतजाम
Mon, 01 Nov 2021 01:25 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:25 PM IST
सार
धनतेरस से दिवाली तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। इस संबंध सर्किल अफसरों के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। इस दौरान बिजली का खलल न पड़े, इसके लिए लेसा ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बिजली नहीं आने पर उपभोक्ता इलाकाई उपकेंद्र से लेकर अधीक्षण अभियंता तक से शिकायत कर सकेंगे। यहां सुनवाई न होने पर हुसैनगंज स्थित कॉल सेंटर के नंबर 1912 पर समस्या दर्ज करा सकेंगे। अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता अपने सर्किल क्षेत्र में खासतौर पर बड़ी दिवाली चार नवंबर को कम से कम रात 12 बजे तक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में मध्यांचल निगम के निदेशक प्रदीप कक्कड़ ने मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस एवं सिस गोमती जोन को आदेश दिए हैं। इसके तहत दोनो मुख्य अभियंता कार्यालय में सोमवार को अस्थाई कंट्रोल रूम बनेगा, जिसमें तीन दिन धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक तीन शिफ्ट में अभियंता ड्यूटी करेंगे। साथ ही दोनो जोन के मुख्य अभियंता अपने जोन के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करेंगे। उधर, ट्रांस गोमती जोन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम में सोमवार को अभियंताओं की ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में न हो सुनवाई तो यहां बताए
सर्किल अफसर संबंधित क्षेत्र मोबाइल नंबर
जय प्रकाश कौशल हुसैनगंज, अमीनाबाद, राजभवन 9415901295
अशोक सुंदरम रेजीडेंसी, चौक, ठाकुरगंज 9415901310
अजय मिश्र गोमतीनगर, चिनहट 9415901339
पीएन प्रसाद ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रॉन 9415901393
पीके सिंह पूरा ग्रामीण क्षेत्र 9415603094
एके सिंह विश्वविद्यालय, महानगर 8004910763
जेके पांडेय आशियाना, वृंदावन आलमबाग 8004922008
आरपी केन इंदिरानगर, मुंशी पुलिया 9459004526
सतीश चंद्र सिंह बीकेटी, रहीमनगर, डालीगंज 9453004527