फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lesa drive against 11000 defaulters

राजधानी में 11 हजार बकाएदारों की बत्ती कटेगी

Wed, 20 Nov 2013 01:00 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
lesa drive against 11000 defaulters

आपने काफी दिनों से बिजली बिल नहीं चुकाया है। बिल की रकम बढ़कर 10 हजार रुपये या अधिक हो चुकी है तो अलर्ट हो जाइए। इलाकाई इंजीनियर आपके घर किसी भी क्षण दस्तक देकर आपकी बिजली गुल कर सकते हैं।

विज्ञापन


लेसा यह कार्रवाई बुधवार से शुरू करने जा रहा है। इस कार्रवाई की जद में 11,159 उपभोक्ता आएंगे, जिन पर 65 करोड़ रुपये की रकम बकाया है।

मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर के साथ बैठक करके इलाके के बकाएदारों की सूची सौंप दी है।

सबसे अधिक बकाएदार 2081 सेस खंड प्रथम में हैं। यानी नीलमथा, साउथ सिटी, पीजीआई, बंथरा, सरोजनीनगर, नादरगंज, आदि इलाके में सेस प्रथम के 2081

उपभोक्ताओं पर 11 करोड़ से अधिक की रकम बकाया है। दूसरे नंबर पर चौक खंड यानी चौक, अकबरी गेट, कश्मीरी मोहल्ला, नक्खास,

यहियागंज, राजाबाजार एवं हुसैनाबाद के 1458 उपभोक्ता हैं, जिन पर 7.84 करोड़ रुपये के बिल बकाया हैं।तीसरे नंबर पर ठाकुरगंज खंड है, जिसके 836 बकाएदार लेसा का 3.41 करोड़ रुपये दबाए हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने बताया कि ऐसे बकाएदारों ने अप्रैल 2011 से बिजली बिल नहीं चुकाया है।इनके मीटर भी सही हैं और बिल रीडिंग के बन रहे। ऐसे बकाएदारों के घर पर बुधवार से बत्ती काटने वाले दस्ते दस्तक देना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटा कनेक्शन जुड़ा तो मुकदमा
मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि बकाया बिल पर जमा किये बिना कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो उनके ऊपर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होगा।

उन्होंने एसडीओ एवं जेई को निर्देश दिया कि जिस बकाएदार की बिजली काट दी जाए और वह बकाया रकम न चुकाए तो उसकी निगरानी हो।

ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन चालू पाए जाएं तो स्थानीय पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed