फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard rescued from Lakhimpur Kheri and brought to the zoo

Lucknow News: लखीमपुर खीरी से रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाया गया तेंदुआ

Tue, 31 Mar 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard rescued from Lakhimpur Kheri and brought to the zoo
लखनऊ। लखीमपुर खीरी के खीरी वन प्रभाग से रेस्क्यू किए गए एक नर तेंदुए को सोमवार को राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) लाया गया। लगभग 6 से 7 वर्ष की आयु का यह तेंदुआ फिलहाल वन्यजीव चिकित्सकों की विशेष देख-रेख में है। चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल के अनुसार, तेंदुए को सोमवार को उत्तर खीरी वन प्रभाग के उत्तर निघासन रेंज स्थित ग्राम पंचायत सिन्धौना (लट्ठा बीट) से पकड़ा गया था।
विज्ञापन

लखीमपुर से लखनऊ तक के सफर के बाद तेंदुए को सीधे चिड़ियाघर के वन्यजीव चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों की टीम उसकी शारीरिक स्थिति और व्यवहार का सूक्ष्म अवलोकन कर रही है। आमतौर पर रेस्क्यू के बाद वन्यजीवों को कुछ समय के लिए क्वारंटाइन और निगरानी में रखा जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed