{"_id":"2e82c82eaa358becac5b174ebca7a047","slug":"leopard-kills-a-girl-in-balrampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पीने गई बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पीने गई बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Nov 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। तेंदुआ पूजा को मारकर उसके शव के पास ही बैठा था। ग्रामीणों के शोर मचाने तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जमुवरिया में रामअचल चौरसिया की बेटी पूजा रविवार रात घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी पीने गई। इस बीच घात लगाकर बैठा तेंदुआ उसे दबोच कर भाग निकला।
विज्ञापन
पूजा की चीख सुनकर घर वाले और ग्रामीण दौड़े। काफी देर बाद उसका शव खेत में मिला। पिछले काफी समय से लगातार तेंदुओं के हमले से करीब 75 गांव के लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ के आसपास के इलाकों में करीब एक महीने से एक बाघ के होने के खबर से दहशत है। इस बाघ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। अब इसकी तलाश में चार जनपद लग गए हैं।