फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard killed in road accident in baharaich.

जिस तेंदुए ने यूपी में मचाया था आतंक वो मारा गया!

Fri, 09 Jan 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 09 Jan 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed in road accident in baharaich.

मोतीपुर रेंज में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क पार कर रहे एक तेंदुए को तेज रफ्तार भारी वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई। वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया है। तीन डॉक्टरों का पैनल मृतक तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करेगा। वनाधिकारियों ने रेंज केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज की खपरा वन चौकी के पास गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास एक तेंदुए को सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार भारी वाहन रौंदता हुआ निकल गया। तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान मौके से गुजर रहे वन्यजीव प्रतिपालक विनय श्रीवास्तव ने वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम को जानकारी दी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया है। शव रेंज कार्यालय ले जाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि डीएफओ आशीष तिवारी को सूचना दी गई है। तीन डॉक्टरों का पैनल मृत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रेंज केस दर्ज किया गया है। सड़क हादसे में दम तोड़ने वाला तेंदुआ लगभग डेढ़ वर्ष का है। उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटे आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed