{"_id":"63fb2de132d9f2f7e50bb488","slug":"leopard-killed-a-girl-in-katarniaghat-in-bahraich-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बालिका को गन्ने के खेत में खींच ले गया तेंदुआ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बालिका को गन्ने के खेत में खींच ले गया तेंदुआ, मौत
Sun, 26 Feb 2023 04:51 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
बहराइच के ग्राम दौलतपुरवा में तेंदुए ने एक बच्ची को निवाला बना लिया। तेंदुआ बच्ची को गन्ने के खेत मे खींच ले गया और मार डाला।
विज्ञापन
बालिका की मौत के बाद परिजनों से बात करते डीएफओ आकाशदीप बधावन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के ग्राम दौलतपुर के मजरा लोनियनपुरवा में घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई बालिका को तेंदुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। तेंदुआ ने बालिका को निवाला बना लिया। शनिवार रात 10 बजे गन्ने के खेत में बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर और डीएफओ मौके पर पहुंचे हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में दौलतपुर गांव जंगल के किनारे बसा है जिसके मजरा लोनियनपुरवा निवासी शंकर की सात वर्षीय पुत्री नंदिनी शनिवार की रात लगभग 8 बजे घर के सामने लगे नल पर पानी लेने गई थी। परिवार के लोग घर के अन्दर थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने नवनियुक्त दरोगाओं को किया संबोधित, बोले- डंडे से पहले दिल का करें इस्तेमाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हनुमान मंदिर से अष्टधातु की 500 साल पुरानी मूर्ति चोरी, दानपात्र भी उठा ले गए चोर, इलाके में आक्रोश
इसी दौरान एक तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव पहुंच गया और तेंदुआ बालिका को दबोच कर गन्ने के खेत में ले गया। यहां पर तेंदुए ने बालिका को निवाला बनाया। काफी देर होने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। नहीं मिलने पर तलाश करते हुये गन्ने के खेत में पंहुचे। यहां तलाश करने पर बालिका का क्षत विक्षत शव रात 10 बजे बरामद हुआ।
बालिका का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है। आर्थिक सहायता राशि परिवार को दी जाएगी सतर्कता के लिए वन विभाग की टीम को लगाया गया है।