फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft of statue from a hanuman temple in karnailganj in Gonda.

Gonda: हनुमान मंदिर से अष्टधातु की 500 साल पुरानी मूर्ति चोरी, दानपात्र भी उठा ले गए चोर, इलाके में आक्रोश

Sun, 26 Feb 2023 03:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

हनुमान मंदिर में चोरी से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मूर्ति बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Theft of statue from a hanuman temple in karnailganj in Gonda.
मंदिर में चोरी के बाद आक्रोशित ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करनैलगंज क्षेत्र में लूटपाट व चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने बालपुर चौकी क्षेत्र के राजपुर (रामस्वरूप पुरवा) स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। यहां श्रीकृष्ण भगवान की बहुमूल्य अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति, दानपात्र व अन्य पूजन सामग्री चोरी हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान व पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी है। वारदात से आहत ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मूर्ति बरामदगी के साथ-साथ शीघ्र खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन


हनुमान मंदिर के पुजारी राजाराम के मुताबिक रात करीब दस बजे मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गये। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर बहुत पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु से निर्मित 6 इंची ऊंची मूर्ति, घण्टा, बर्तन, घंटी, 50 हजार की नकदी से भरा दानपात्र व अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। दानपात्र में एकत्रित हुए पैसों से प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन गांव वाले कराते हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि कृष्ण भगवान की मूर्ति करीब पांच सौ वर्ष पुरानी है। जो अष्टधातु से बनी थी। परंपरा के अनुसार जो भी श्रद्धालु मंदिर में आते हैं, पहले श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करते हैं, उसके बाद हनुमानजी और भोलेनाथ जी का दर्शन-पूजन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

 

मंदिर परिसर में क्षेत्र के परितोष मिश्र, श्रीधर दुबे, बजरंगलाल तिवारी, वेद प्रकाश, सुनील धर, पंकज मिश्र, रिंकू तिवारी, अभिषेक तिवारी, राम सजन तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में मूर्ति बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed