फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools and colleges declared holiday due to Legislative Council elections, private employees will also g

यूपी: विधान परिषद चुनाव के चलते स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित, निजी कर्मचारियों को भी मिलेगी छुट्टी

Thu, 22 Oct 2026 08:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 Oct 2026 08:21 PM IST
सार

Holiday in UP: लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में 23 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। यह अवकाश निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। 
 

विज्ञापन
UP: Schools and colleges declared holiday due to Legislative Council elections, private employees will also g
लखनऊ मंडल में रहेगा अवकाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को होने वाले मतदान के चलते मंडल भर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों के साथ महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने निजी और अर्धशासकीय क्षेत्र के वैध मतदाताओं को भी मतदान के लिए सवेतन अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वेतन में कटौती नहीं की जा सकेगी। अवकाश नहीं देने वाले नियोजकों के खिलाफ संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ मंडल में16 लाख मतदाता आज चुनेंगे एमएलसी

विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,16,491 वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए बनाए गए 259 बूथों पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रमाबाई रैली स्थल से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका और मतपत्र के साथ रवाना हुईं। जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।

जिले के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 96,070 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 20,421 मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 259 मुख्य और सहायक मतदान बूथ बनाए गए हैं। सरोजनीनगर में सबसे अधिक 16,935 मतदाता हैं। इसके बाद लखनऊ पूर्व में 15,740 और बख्शी का तालाब में 13,457 मतदाता हैं। लखनऊ उत्तर में 11,791 और लखनऊ पश्चिम में 11,052 मतदाता हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में 3585, लखनऊ पश्चिम में 3383 और लखनऊ उत्तर में 3253 मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि मतदाताओं को पहचान पत्र साथ रखना होगा। सील मतपेटियां आशियाना स्थित रमाबाई रैली स्थल के संग्रहण केंद्र पहुंचाई जाएंगी। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।

वोटर कार्ड नहीं तो ये दस्तावेज मान्य
वोटर कार्ड नहीं होने पर मतदाता का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी सेवा का पहचान पत्र, डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड समेत निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज में से कोई एक मान्य होगा। मतपत्र पर निशान लगाने के लिए पीठासीन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराया बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल करना होगा। मतदाता अपने पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

बूथ के 100 मीटर के दायरे में पाबंदी
मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में टेबल, पोस्टर, झंडे, लाउडस्पीकर और प्रचार सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। अनधिकृत वाहन खड़े करने और भीड़ जुटाने की भी अनुमति नहीं होगी।

 

विज्ञापन

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को 14.81 लाख मतदाता करेंगे वोट

 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के सभी 72 जनपदों में मतदान कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी और बरेली-मुरादाबाद शामिल हैं। वहीं, छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद हैं।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने 11 प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। मतदान स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए 1108 भारी वाहन, 1737 हल्के वाहन और 12,309 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।

मतदाताओं को मतदान से पहले अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि किसी मतदाता के पास यह पहचान पत्र नहीं है, तो वह निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर अपनी पहचान साबित कर सकता है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों-विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक के रूप में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान का पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाणपत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed