फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard in lucknow

तेंदुए के किस्सों में बीता दिन, दहशत में कटी रात

Tue, 28 Dec 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
leopard in lucknow
‘भैया, एक नहीं, तीन-तीन तेंदुए इलाके में घूम रहे हैं। हम तो कमरे में थे। दहाड़ सुनकर निकले तो देखा सड़क पर सामने से तेंदुआ आ रहा था। हमने गेट बंद किया, उधर तेंदुआ प्लॉट में कूद गया। दूसरा तेंदुआ प्रेसीडेंसी स्कूल में बैठा था और तीसरे ने झाडू़-पोछा करने वाली मालती देवी पर हमला कर दिया...।’ रामकिशन ने अपना किस्सा खत्म भी नहीं किया था कि पड़ोसन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब उस प्लॉट के रेट बढ़ जाएंगे। वन विभाग वाले लापरवाह हैं। तेंदुआ सामने दिख रहा था, चाहते तो लपककर पकड़ लेते। आखिन के सामने भाग गवा...’। गुडम्बा के कल्याणपुर में सोमवार को कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। दिन में जहां लोग तेंदुए के किस्से मिर्च-मसाला लगाकर सुनाते नजर आए तो शाम ढलते ही उनके चेहरों पर दहशत तारी हो गई। बच्चों को घरों में बंद कर दिया। अनावश्यक बाहर जाने से बचते नजर दिखे और निकले भी तो सतर्कता बरतते हुए समूह में।
विज्ञापन

इलाके में तेंदुआ करीब 48 घंटे पहले दिखा था, जिसके बाद से उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें दौड़ रही हैं। हालांकि, अभी तक सफलता नहीं मिली है। सोमवार को इलाके का मुआयना करने पहुंची ‘अमर उजाला’ की टीम से लोगों ने दहशत में बीती रातों का जिक्र किया। कल्याणपुर के जिस प्लॉट में तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था। उस गली में करीब 20 मकान होंगे। खास बात यह है कि ज्यादातर मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लोग छतों पर टहलते दिखे। तेंदुए वाले प्लॉट के सामने रहने वाली मंजू लोहे के गेट के पीछे से झांकते हुए ही बोलीं कि हां, हमने तेंदुए को देखा था। वन विभाग वाले तो कामचोर हैं। कैमरामैन ने साहस दिखाया। उन्होंने अपने कुत्ते बॉक्सर को भी घर के अंदर कर दिया है। पड़ोस में रहने वाली दीप्ती राजपूत ने बताया कि दीवार सिर्फ चार फिट की है, इसलिए बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजा ही नहीं। उन्होंने सड़क से आते तेंदुए को देखा था।
विज्ञापन

छह बजते ही दरवाजे बंद
प्रेसीडेंसी स्कूल परिसर में दोस्तों संग खेलने वाले प्रखर ने ही बेसमेंट में बैठे तेंदुए को सबसे पहले देखा था। सोमवार को शाम के छह बजते ही मां ने दरवाजा बंद कर उसे घर के अंदर कर लिया। यही हाल अन्य घरों पर भी था। लोगों ने लाइटें जलाए रखीं। रात सन्नाटे में बीती। जिनके घरों में सीसीटीवी कैमरे थे, वे रिकॉर्डिंग देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों ने बढ़ाई दहशत
तेंदुए के वीडियो वायरल होते ही अफवाहें भी फैलने लगीं। पुराने वीडियो में तेंदुए के कुत्ते को मारने की बात सामने आती तो दहशत बढ़ जाती है और जैसे ही तेंदुए के पकड़े जाने की अफवाह फैलती, लोग खुश हो जाते। वहीं, लोग व्हाट्सएप ग्रुप पर भी एक-दूसरे का हाल ले रहे हैं। वन विभाग की टीम से भी लगातार संपर्क में हैं।
वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अनुमान लगाया कि तेंदुआ कुकरैल के रास्ते निकल गया। रेस्क्यू टीम ने आदिल नगर व कल्याणपुर के आसपास तेंदुआ न दिखने का दावा भी किया है। पांच टीमें गश्त कर रही हैं। डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से भी सतर्क रहें। 24 दिसंबर की रात 11 बजे जानकीपुरम के साठ फीटा रोड पर, 25 दिसंबर को कल्याणपुर के एसआर हॉस्पिटल व पूजा नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे में और बीती शाम आदिल नगर के प्रेसीडेंसी स्कूल तथा उससे कुछ दूरी पर बने प्लॉट में तेंदुआ देखा गया है। छोटा भरवारा, कुर्सी रोड, आधार खेड़ा तकरोही, सेक्टर चार विकास नगर, इंट्रीगल यूनिवर्सिटी पर रेस्क्यू के लिए मोबाइल टीमें सक्रिय हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
वन विभाग ने लोगों से मवेशियों को सुरक्षित बाड़ों में रखने, समूह में निकलने और टॉर्च-लाठी रखने की हिदायत दी है। तेंदुआ दिखने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी कुकरैल को 783943285 व क्षेत्रीय वन अधिकारी शहरी को 7839434282 नंबरों पर सूचना दे सकते हैं।
32 टांके लगाने पड़े
कन्हैया नगर स्थित निजी स्कूल के परिसर में रहने वाली विनीता ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह साढे़ पांच बजे वह घर के बाहर सफाई कर रही थीं। परिसर के पार्क में जाने के लिए गेट खोला तो तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। उसने पूरी ताकत से सिर दबा रखा था। दर्द से हाथ-पैर भी नहीं चला पा रही थी। चीख सुनकर बेटा डंडा लेकर दौड़ा और काफी मशक्कत से तेंदुए की चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक विनीता बुरी तरह घायल हो चुकी थीं। बेटी पूजा के मुताबिक मां को 32 टांके लगे और कान गायब हो गया है। दहशत में वह इशारे में ही बातचीत कर रही हैं।

हर आहत पर लगता है तेंदुआ आ गया
कन्हैया नगर की ही भारती घरों में सफाई करती है। 25 की सुबह छह बजे वह काम से लौट रही थी। स्कूल के पास से गुजरते वक्त पीछे से उन्हें जोरदार धक्का लगा, जिससे वह दूर तक जा गिरीं। पलटकर देखा तो तेंदुआ था। उसके जाने के बाद लोग उन्हें इलाज के लिए ले गए। अब उनकी हालत ठीक है। वह बताती हैं कि अब काम पर बेटे के साथ जाऊंगी। कहा कि दहशत इतनी है कोई आहत होने पर लगता है कि तेंदुआ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed