{"_id":"5860eb3e4f1c1b8940eeb9ff","slug":"leopard-cub-died-in-katarniya-sunctuary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में घर में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में घर में घुसकर तेंदुए ने मचाया आतंक, दो लोग घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में तेंदुए का आतंक
- फोटो : amar ujala
बहराइच जिले की सुजौली रेंज में रामपुर रेतिया गांव में तेंदुए ने दो घरों में घुसकर आतंक मचाया। तेंदुए के हमले में गांव के विश्राम (50) और बजरंगी (15) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ भोर में करीब 03:00 बजे घर में घुसा। उस वक्त ग्रामीण सो रहे थे।
वहीं कतर्नियाघाट सेंचुरी के सुजौली रेंज मे एक मादा तेंदुए के शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तराई के इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है जिसका असर जानवरों में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सुजौली इलाके के टेपरा जंगल के पास एक किसान के गन्ने के खेत में दो वर्षीय मादा तेंदुए का शव वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। शव पर किसी भी तरह के चोट का कोई निशान नहीं मिला है। डीएफओ जीपी सिंह तेंदुए की मौत की वजह प्रथम दृष्ट्या ठण्ड लगना मान रहे हैं।
विज्ञापन