फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal examination today.

राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा आज

Sun, 13 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal examination today.

राजस्व लेखपाल के 13316 पदों के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होगी। इसमें 26,84,623 आवेदकों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश में इसके लिए 2192 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


राजस्व परिषद के निर्देशन में होने वाली लिखित परीक्षा की निगरानी के लिए शासन ने सभी 75 जिलों में विशेष सचिव स्तर के एक-एक पर्यवेक्षक भेजे हैं।

मंडलायुक्त व आईजी जोन के साथ समस्त जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। अफसरों को अधिक परीक्षार्थियों वाले जिला मुख्यालयों पर यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के  लिए खास हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 100 नंबर की राजस्व लेखपाल चयन परीक्षा में 80 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा से रिक्त पदों के तीन गुना आवेदक उत्तीर्ण किए जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को 20 नंबर के इंटरव्यू का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित व इंटरव्यू के नंबर जोड़कर लेखपालों का चयन होगा। इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर व आगरा में एक लाख से ज्यादा जबकि आजमगढ़, जौनपुर, मेरठ, गाजीपुर, बलिया, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद व अलीगढ़ में 50 हजार से ज्यादा आवेदक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed