फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lekhpal arrested in bribe

रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया लेखपाल

Wed, 24 Feb 2021 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
lekhpal arrested in bribe
लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील के लेखपाल रमेश कुमार प्रजापति को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। जमीन की वरासत कराने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। मंगलवार को पीड़ित किसान ने 5,000 रुपये दिए जिसके बाद टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के रामचौरा गांव निवासी संतराम साहू के मुताबिक, उसके गांव में मौजूद उसकी जमीन उसके बाबा कुशहर के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। कुशहर की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी जिसके बाद खतौनी में कुशहर के बेटे गंगा प्रसाद के नाम जमीन दर्ज होनी थी लेकिन दो साल पहले गंगा प्रसाद की भी मौत हो गई और खतौनी में गंगा प्रसाद का नाम नहीं चढ़ सका। इसको लेकर संतराम ने करीब साल भर पहले खतौनी में अपने पिता के नाम जमीन दर्ज कराने के लिए तहसील अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन अधिकारी उसे टहलाते रहे।
विज्ञापन

लेखपाल रमेश कुमार प्रजापति ने वरासत करने के एवज में संतराम से 15 हजार रुपये मांगे। इस पर संतराम ने लेखपाल को 10 हजार रुपये देने की बात कही। मगर लेखपाल ने 15 हजार रुपये से कम रकम लेने से मना कर दिया। बाद में परेशान होकर संतराम ने 19 फरवरी को शिकायत विजिलेंस के लखनऊ स्थित कार्यालय में की। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल के पास संतराम को भेजा और पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय लेखपाल को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed