फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legends league cricket match in Lucknow.

Legends League: लखनऊ में आज से लगेगा लीजेंड्स लीग का तड़का, मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स भिड़ेंगे

Sun, 18 Sep 2022 09:47 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Sep 2022 09:47 AM IST
सार

 हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स के बीच आज लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा जिसमें देसी-विदेशी क्रिकेटर दम दिखाएंगे।

विज्ञापन
Legends league cricket match in Lucknow.
खिलाड़ियों ने शनिवार शाम अभ्यास किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुनिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का आईपीएल कहे जाने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट का लखनऊ चरण रविवार से शुरू हो रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हरभजन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपाल टाइगर्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स के देसी-विदेशी क्रिकेटर टी-20 मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार दोपहर दोनों टीमों के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से राजधानी पहुंचे। इनके आने का समय गोपनीय रखा गया था। इस कारण एयरपोर्ट से लेकर हयात होटल तक बहुत कम संख्या में प्रशंसक नजर आए। जो दिखे भी, उन्हें सुरक्षा का हवाला देकर खिलाड़ियों से दूर रखा गया। दोपहर साढ़े बारह बजे बसें  दोनों टीमों को लेकर होटल रवाना हो गईं। चार घंटे विश्राम के बाद खिलाड़ियों ने शाम पांच बजे इकाना स्टेडियम का रुख किया और दूधिया रोशनी में अभ्यास किया। मैच स्टेडियम की पांच नंबर पिच पर खेला जाएगा। लाल मिट्टी वाली विकेट पर गेंद और बल्ले के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

 
आधा स्टेडियम ही टिकट बिक्री के लिए खोला गया
लीजेंड्स लीग के कार्यक्रम में लगातार फेरबदल के चलते 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम आधा ही खोला जाएगा। स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मुकाबले के लिए नार्थ, साउथ और वेस्ट ब्लॉक की कुल 28 हजार सीटों ही रहेंगी। बाकी सीटों की उपलब्धता टिकट बिक्री ज्यादा होने पर तय की जाएगी। रविवार के मुकाबले के टिकट गेट नंबर दो से भी बेचे जाने थे, लेकिन काउंटर नहीं खोला गया। मैच के दौरान दस हजार दर्शकों के मौजूद रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान, मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह ने अपने आगमन से पहले कहा था कि मैं लखनऊ के बारे में सिर्फ  यही कहना चाहूंगा कि हम आ रहे हैं आपके शहर में खेलने के लिए। जैसा कि लखनऊ का एक स्लोगन भी है मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं, तो फिर हम आ रहे हैं आपके शहर में..... मुस्कुराइये। यहां मुकाबला खेलने का बेसब्री से इंतजार है।


कप्तान भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान ने कहा कि लखनऊ आकर हमेशा अच्छा लगता है। मैं यहां होने वाले मैच और नए स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्सुक हूं। यह हमारा लीग में पहला मैच होगा और हम चुनौती के लिए तैयार हैं। मुझे यकीन है कि लखनऊ के फैंस रोमांचक मैच का गवाह बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed